पिहोवा 23 दिसम्बर – उपमंडल अधिकारी नागरिक पिहोवा अनिल कुमार दून एचसीएस ने कहा कि दिसंबर माह के दौरान अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों को तोडऩे के लिए उपायुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा द्वारा जिला नगर योजनाकार अधिकारी की डयूटी लगाई है। इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बकायदा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए है।
एसडीएम अनिल कुमार दूर ने कहा कि जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की शक्तियों के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले के कंट्रोल व अर्बन एरिया में अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से दिसंबर माह में भी अवैध निर्माण गिराए जा रहे है। इसके लिए अलग-अलग जगहों के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए पंचायती राज के एसडीओ रणधीर सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त पिहोवा के लिए एईई अनुज कौशिक को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में डीटीपी के कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *