इच्छुक एवं पात्र उपभोक्ता हरेडा के पोर्टल https://app.haredasleca.in/ के माध्यम से करे आवेदन
करनाल, 22 दिसंबर। 
 हरियाणा सरकार ने ऊर्जा संरक्षण को एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में पहचाना है और इस संबंध में कई पहल की गई हैं। इनमें से एक पहल उन औद्योगिक, वाणिज्यिक, सरकारी भवनों, शैक्षणिक और प्रौद्योगिकी में नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कार देना है जिन्होंने बिजली/अन्य ईंधन बचाने के लिए अपने भवनों / इकाइयों में विभिन्न ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने में उत्कृष्टता हासिल की है।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एसएलइसीए-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उपभोक्ता हरेडा के पोर्टल  https://app.haredasleca.in/ के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र उपभोक्ता/उद्योग/एमएसएमई/वाणिज्यिक और सरकारी भवन पुरस्कार की श्रेणियों में आने वाले भवन ऊर्जा लेखा परीक्षक/डिस्कॉम सब स्टेशनों को सलाह दी जाती है कि वे राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 के लिए अपना नामांकन 6 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *