ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई जारी। । आरोपियों के कब्जे से लुटी हुई गाड़ी, दो पिस्टल, 89 रौंद, 3 मैगजीन, 4 मोबाइल फोन, सिमकार्ड, 1 वेव ब्लॉकर (जैमर) व जीपीएस डिटेक्टर बरामद किए।
: रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के अंतर्गत लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए रेवाड़ी ने बीती रात दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बनीपुर चौक के पास एक टैक्सी चालक को गोली मारकर गाड़ी व नकदी लुटने के मामले में दो आरोपियों को चन्द घंटो में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के गांव अखर घूघरा घाटी नजदीक भेरू मंदिर गली निवासी देवांशु व यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव सुरजीपुर निवासी शुभम वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुटी हुई गाड़ी,दो पिस्टल, 89 रौंद, 3 मैगजीन, 4 मोबाइल फोन, सिमकार्ड, 1 वेव ब्लॉकर (जैमर) व जीपीएस डिटेक्टर बरामद किए है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने थाना कसौला में प्रेसवार्ता कर बताया कि यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव मोहसनपुर निवासी संजय कुमार ने बताया की उसने ओला की फ्रेंचाइचीज ली हुई है। वह गुरूग्राम और दिल्ली में टैक्सी चलाता है। गत 15/16 की रात्रि को समय करीब 1 बजे उसकी कैब फोन से बुक की गई थी। वह दो युवकों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बैठाकर जयपुर के लिए चला था। जब टैक्सी बनीपुर चौक के पास पहुंची तो पीछे बैठे युवकों ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवा ली। दोनों युवकों में से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। उसने विरोध किया तो उसके दाहिने पैर में गोली मार दी। उसे सीट से हटकार दूसरा युवक गाड़ी चलाने लगा। गोली उसकी जांघ में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों युवक काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। उससे 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए। बाद में आरोपी उसे सरकुलर रोड पर एक अस्पताल के नजदीक गाड़ी से नीचे उतारकर उसके दोनों मोबाईल फोन फेंककर उसकी गाड़ी को लुट कर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने टैक्सी चालक संजय कुमार के बयान पर थाना कसोला में लुट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग –अलग टीमें गठित की थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला अजमेर के गांव अखर घूघरा घाटी नजदीक भेरू मंदिर गली निवासी देवांशु व यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव सुरजीपुर निवासी शुभम वर्मा को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुटी हुई गाड़ी,दो पिस्टल, 89 रौंद, 3 मैगजीन, 4 मोबाइल फोन, सिमकार्ड, 1 वेव ब्लॉकर (जैमर) व जीपीएस डिटेक्टर बरामद किए है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज पेश अदालत किया जाएगा।
