करनाल, 16 दिसंबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मंगलवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन के समक्ष 8 मुकदमे रखे गए जिनमें से 6 मुकदमों का निपटारा हुआ और 14 मुस्लिमों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिमों को नशा व चोरी न करने की शपथ भी दिलाई। सीजेएम ने जेल मे रह रहे बंदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद सीजेएम ने श्रद्धानंद बाल आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नारी निकेतन निरीक्षण किया और वहां रह रही महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
सीजेएम इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्त हरियाणा मिशन व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला करनाल के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इंस्पेक्टर राजेश लता द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय पखाणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ में जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को नशे से दूर रहने व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पैरा लीगल वालंटियर आज्ञा पाल ने गांव बीबीपुर जाटान में जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी और नशा न करने व बाल विवाह न करने की शपथ ली।
सीजेएम ने किया श्रद्धानंद बाल आश्रम व नारी निकेतन का दौरा
