सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा हुई सख्त, एच.एस.वी.पी., एन.एच.ए.आई., एच.एस.आई.आई.डी.सी., मार्केट कमेटी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कड़े दिशा-निर्देश।
सब्जी मंडी के कचरे का करें पृथक्करण, मंडी क्षेत्र को आवारा पशुओं से करें मुक्त।
राष्टï्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त नाला स्लैब करें दुरूस्त, साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान।
करनाल 15 दिसंबर,
          शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एस.एच.वी.पी.), हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केट कमेटी), भारतीय राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.), हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एच.एस.आई.आई.डी.सी.) तथा वन विभाग के प्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए। बैठक में निगमायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार व सेनीटेशन टीम भी मौजूद रही।
उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके अधीन क्षेत्र जैसे कि जाट धर्मशाला के पीछे, सेक्टर-12 ग्राउण्ड के पीछे, सेक्टर- 4 व 5, सेक्टर- 32 व 33, ओल्ड तहसील कॉम्पलैक्स व पुराने बस स्टैण्ड के पीछे का स्थान कूड़ा मुक्त रहे।  इन क्षेत्रों से नियमित कूड़ा उठान करवाया जाए। किसी भी बड़े प्लॉट में गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। सफाई कार्यों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारी को जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी व सब्जी मंडी क्षेत्र में इधर-उधर कूड़ा-कर्कट न फैले, इसका ध्यान रखा जाए। मंडी क्षेत्र को आवारा पशु मुक्त किया जाए। सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे का पृथक्करण किया जाए। मंडी में मौजूद सभी दुकानदारों व वैंडर्स को इसके लिए सख्ती से बोला जाए।
एन.एच.ए.आई. के अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर निगम सीमा में जी.टी. रोड के किनारे, फ्लाईओवर व अंडर पास इत्यादि साफ-सुथरे होने चाहिए। एन.एच. के दोनो तरफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। किनारों पर उगी जंगी घास को उखाड़ा जाए। इसके अतिरिक्त स्टोरम वाटर लाईन की भी समय-समय पर सफाई करवाई जाए। क्षतिग्रस्त नाला स्लैब को दुरूस्त करवाया जाए। सफाई कार्यों की निगरानी भी रखी जाए।
एच.एस.आई.आई.डी.सी. के अधिकारी को निर्देश दिए कि सेक्टर-3, सेक्टर- 3 एक्सटेंशन, सेक्टर-37 व इंडस्ट्री क्षेत्र में कहीं भी खुले में कचरा पड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह अपनी सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर फोकस करें।
वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि राष्टï्रीय राजमार्ग के साथ वन विभाग की संरक्षित वन भूमि व अन्य भूमि की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपरोक्त निर्देशों की जल्द से जल्द पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक व सहायक सफाई निरीक्षक को कड़े आदेश दिए कि सम्बंधित क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सघन निगरानी रखी जाए। साफ-सफाई को लेकर कहीं से शिकायत आए, तो उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *