सीएम से मिला अंबेडकर भवन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल
डॉ. रामभक्त लांग्यान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को सौंपा छात्रावास के लिए भूमि अलाट करने के लिए ज्ञापन
सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन, कुरुक्षेत्र डीसी से मामले की रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र। अंबेडकर भवन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान डॉ. रामभक्त लांग्यान की अगुवाई में मुख्यमंत्री नायब सैनी से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर मुलाकात कर लड़कियों के लिए छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराने के बारे में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधान एसपी सरोहा, कोषाध्यक्ष रामकुमार, संयुक्त सचिव श्याम लाल, कार्यकारिणी सदस्य केसी रंगा शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष लड़कियों के लिए छात्रावासस के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए मांगपत्र सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया और मामले को कुरुक्षेत्र के उपायुक्त के पास भेज कर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
अंबेडकर भवन के प्रधान डॉ. रामभक्त लांग्यान ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सभी आमन्त्रित महानुभावों तथा समाज के उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज की गऱीब और पिछड़े वर्गों की छात्राओं के आवास हेतु पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के प्रतिनिधि साहिल सुधा, धर्मवीर मिर्जापुर चेयरमैन पशु विकास बोर्ड हरियाणा तथा धर्मबीर सिंह डागर चेयरमैन सुगरफ़ेड हरियाणा को महिलाओं की सुरक्षा एवं जरूरतों को देखते हुए अम्बेडकर भवन सैक्टर-8 कुरुक्षेत्र के साथ लगते प्लाट के आबंटन बारे समाज के सभी लोगों ने माँग रखी थी। सभी महानुभावों ने सरकार को तथा मुख्यमंत्री को ये माँग पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके आवास कबीर कुटीर चण्डीगढ़ में मिलकर उनको गऱीब और जरूरतमंद छात्राओं के लिये प्लाट आवंटित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन को तुरन्त उपायुक्त कुरुक्षेत्र को प्रेषित करने के निर्देश अपने ओएसडी को दिये और आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुनने और लड़कियों के लिए छात्रावास बनाने के लिए भूमि अलाट करने से संबंधित मामले की रिपोर्ट कुरुक्षेत्र के उपायुक्त से मंगवाने के आश्वासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समाज की इस उचित मांग को अवश्य पूरा करने का काम करेंगे।
