—–
बोले, प्रजातंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही लडाई
पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के विधायक व नेता जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इससे प्रतीत हो रहा है कि ये हरियाणा प्रदेश को जलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार केवल अपने लिए देश के लोगों को बांटना चाहते हैं, जोकि बेहद शर्मनाक है। अरोड़ा ने कहा कि हैरानी की बात है कि लगभग 60 साल से ऊपर से पंडित नेहरू इस दुनिया में नही हैं। फिर भी भाजपा नेता देश के लोगों की पीडा पर चर्चा करने की बजाए पंडित नेहरू पर बोल रहे हैं। भाजपा के नेताओं को यह नही पता कि जिस समय जवाहर लाल नेहरू ने देश संभाला था, उस समय इस देश के अंदर खाने के लिए अनाज भी नहीं होता था और हमें अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। इसके बावजूद जवाहर लाल नेहरू ने देश को वह कुछ दिया जिसके बारे में भाजपा के लोग सोच भी नही सकते।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार का देश के लोगों के लिए क्या प्लान है, इस बारे में वे संसद में चर्चा करने की बजाए देश को बांटने की बात करते हैं। सरकार रोजगार दिलाने के लिए क्या करेगी, देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के पांव को थामने के लिए सरकार क्या करेगी, इस बारे में सरकार कुछ बोलनी नही चाहती। ताजे हालात ये हैं कि लगातार इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं, यात्री परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार की कोई व्यवस्था नहीं थी। किस प्रकार से फ्लाइट की टिकट के रेट दोगुने से भी तिगुने हो गए। सरकार ने देश की जनता को पंजीपतियों के हाथों में लुटने को छोड़ दिया है। बैठक में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पार्षद मन्नू जैन, प्रिंस, राजेंद्र सैनी पार्षद, विकी मेहता पूर्व पार्षद, रणबीर सरपंच किरमच, सुनील राणा, मेहर सिंह रामगढ़, चंद्रभान वाल्मीकि, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप हथीरा, टेकचंद बारना, पुष्पेंद्र ज्योतिसर, सुरेंद्र सैनी भिवानी खेड़ा, राजपाल वाल्मीकि प्रतापगढ़, रामदिया फतेहपुर, सुभाष पलवल, सुभाष पाली, पवन चौधरी, रीना वाल्मीकि, निशी गुप्ता, विमला सिरोहा, दीना नाथ अरोड़ा, ओमपाल कश्यप, सुभाष चौहान, सुरजभान नरवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक अशोक अरोड़ा।
