विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभाार

करनाल, 8 दिसंबर।  विधायक जगमोहन आनंद के अथक प्रयासों से करनाल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए एचआरडीएफ व विधायक आदर्श नगर ग्रामीण योजना के तहत करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये का फंड जारी हो गया है। फंड जारी होते ही अधिकांश विकास कार्यों का शुभारंभ हो चुका है, शेष कार्य टेंडर प्रोसेस में हैं। इन सभी कार्यों के पूरा होने से गांवों की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों को गांव स्तर पर शहर जैसी सुविधाएं मुहैया होंगीं।

विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपये का जो फंड जारी किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में करनाल का विकास कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार गांवों में विकास कार्यों के लिए संकल्पबद्ध है। करनाल विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को आधुनिक और शहरी स्तर की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि ये सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

विधायक जगमोहन आनंद गांवों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठा रहे हैं। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह राशि जारी हुई है, जिसे मुख्य रूप से नई सडक़ों के निर्माण, पुरानी सडक़ों के सुदृढ़ीकरण, पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था, चौपालों व सामुदायिक केंद्रों का निर्माण व नवीनीकरण और गांवों की फिरनी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

बॉक्स: विधायक जगमोहन आनंद द्वारा गोद लिए गांव जरीफाबाद व कलामपुरा का हो रहा है सर्वांगीण विकास
विधायक जगमोहन आनंद द्वारा गोद लिए गांव जरीफाबाद व कलामपुरा में विकास कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा रहा है। यूं कहिए कि उक्त दोनों गांवों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। गांवों के लोगों को शहर की तर्ज पर सुविधाएं मिल रही हैं और साफ-सफाई बेहतरीन तरीके से हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *