मुठभेड़ में आरोपियों की टांग में लगी थी गोली।
पीड़ित रामबीर की पीजीआई चंडीगढ़ मे इलाज के दौरान हो गई थी मौत।
पीड़ित रामबीर की पीजीआई चंडीगढ़ मे इलाज के दौरान हो गई थी मौत।
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने खेडी मारकंडा में दुकानदार पर गोली चलाने तथा रामबीर हत्या मामले के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने खेड़ी मारकंडा में दुकानदार रामबीर पर गोली चलाने तथा उसकी हत्या करने के मामले में मुठभेड़ में घायल आरोपियों को हस्पताल से छुट्टी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर काबू किया था वहीं तीसरे आरोपी को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक गहलोत ने बताया कि 28 नवम्बर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 टीम के अपराध की तलाश में थाना सदर एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के हैं जो संदिग्ध हैं तथा उनके पास हथियार हैं जो गांव झीरबडी के पास घुम रहें हैं जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर पुलिस की टीम एनएच-44 पर झीरबड़ी के पास करनाल की तरफ सर्विस लेंन पर पहुंची जहां पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लडके दिखाई दिए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार तीनों लडकों की तलाशी लेने के रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किये। पुलिसकर्मियों ने अपने आप को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की जो दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया था। घायल आरोपियों को इलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों की पहचान नितिन, अनमोल वासीयान कुरुक्षेत्र व साहिल वासी दिल्ली के रूप में हुई थी। हस्पताल से छुट्टी होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 30 नवम्बर को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, लखन सिंह, ललित कुमार, गुरबक्श व नरेश कुमार की टीम ने खेड़ी मारकंडा में दुकानदार पर गोली चलाने के आरोपी नितिन वासी रेलवे कालोनी कुरुक्षेत्र व साहिल वासी धर्मपुरा गांधीनगर दिल्ली को हस्पताल से छुट्टी के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
आरोपी पैसे लेकर देते थे वारदात को अंजाम: प्रतीक गहलोत जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री प्रतीक गहलोत ने बताया कि आरोपी पैसे लेकर वारदात को अंजाम देते थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जिला करनाल में किसी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में थे। जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम एनएच-44 पर झीरबड़ी के पास करनाल की तरफ मुठभेड़ के बाद आरोपियों को काबू किया था। उन्होंने बताया का आरोपी विदेश में बैठे सरगना के तरफ से किसी भी वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी नितिन व साहिल पर जिला करनाल व कुरुक्षेत्र में पहले भी कई मामले दर्ज है।
