एक मामले में पटवारी को निलंबित करने के दिए निर्देश  -गंगवा
करनाल, 3 दिसंबर। 
  जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आज यहां पंचायत भवन में हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के ऐजंडे में 6 लंबित और 7 नई शिकायतें शामिल की गई।  बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि जिला प्रशासन और सभी अधिकारियों की मौजूदगी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 शिकायतें सुनी गई जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। 6 शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अगली बैठक में प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। श्री गंगवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गांव साम्भली में ईश्वर नामक व्यक्ति द्वारा पंचायत की जमीन
पट्टे पर लेकर अन्य गैर कृषि भूमि को मिलीभगत कर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर वर्ष 2022-23, 2023-24 व 2024-25 में गेहूं व धान सत्र के दौरान पंजीकरण करके नाजायज तौर पर आर्थिक लाभ लेने के विषय में पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए है। पटवारी ने गैर कृषि भूमि को लॉक नहीं किया था। साथ ही ईश्वर से रिकवरी करने के भी निर्देश दिए है।
पत्रकार के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना की दुसरी किस्त आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जारी की है। उसके लिए प्रदेश की बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने पहले साल में ही बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान कर चुनावी वायदे को पूरा करने का कार्य किया। सालाना एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की 7 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण किया है। हमारी सरकार द्वारा सही मायने में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण हो, लाडो लक्ष्मी योजना, सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से लोन देना हो सही मायने में अंत्योदय का कार्य हमारी सरकार कर रही है।
सडक़ सुरक्षा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि म्हारी सडक़ ऐप पर पिछले दिनों 7 हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनमें से 4 हजार शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। ऐप पर कोई भी नागरिक सडक़ से संबंधित शिकायत कर सकता है। वह संबंधित डिविजन के एडीओ और एक्सीयन के पास जाती है। जिस पर समयबध कार्यवाही की जाती है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम से बढ़ते धुंध के प्रभाव में दुर्घटना न हो इस कड़ी में सडक़ो के दौनों तरफ वाईट पट्टी और रिफलेक्टर लगाने का कार्य लगातार जारी है। पिछले दिनों 9 हजार 410 करोड़ रुपये की लागत से सभी विभागों की सडक़ो की मरमत के कार्य का शुभआरम्भ मुख्यमंत्री जी ने किया था। हमारी सरकार का उद्ेश्य है कि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले।
एसवाईएल के प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि एसवाईएल हमारा अधिकार है। हम पंजाब से ही अलग हुए है। हमारा यह अधिकार पहले ही मिल जाना चाहिए था। यह केवल पानी की ही बात नहीं है यह हमारा हक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समय-समय पर एसवाईएल को लेकर असंवैधानिक ब्यान वाजी करते रहते है। जो उन्हें शोभा नहीं देती।
बैठक में कमेटी के अध्यक्ष एवं मंत्री रणबीर गंगवा ने समयबद्ध शिकायतों के निपटान पर जोर दिया। इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगाराम पूनिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *