अंबाला 01, दिसम्बर-  उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निपटान करें तथा किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रहने दें।
उपायुक्त आज अपनें कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएँ सुनीं तथा मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक सामधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया जाए और जो भी मामले मौके पर ही निपटाए जा सकते हैं, उन्हें मौके पर ही निपटाया जाए।
गौरतलब है कि आमजन की सुविधा के लिए समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ शिकायतों के समाधान की प्रगति की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा भी की जाती है ताकि समाधान शिविर को आमजन के लिए ओर प्रभावी बनाया जा सकें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी रूप से समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पंहुचाना है। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि लोगो को अपनी समस्याओं से समय पर राहत मिले।
इस दौरान समाधान शिविर में प्रार्थियों द्वारा उपायुक्त के समक्ष गांव में लाइट लगवाने को लेकर, एक ने पानी की लिकिज की समस्या को रखा, अंबाला शहर से प्रार्थी ने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने को लेकर व राशन कार्ड बनवाने बारें, इसके साथ पेंशन बनवाने बारें व अन्य समस्याओं को लेकर प्रार्थी पंहुचे थे, जिसपर उपायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *