डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। जी हां, लायंस क्लब कुरुक्षेत्र ने प्रधान विशाल शर्मा ने सचमुच कमाल कर दिया। बिना किसी दिखावे, भीड़ भाड़ के आज लायंस क्लब की नई टीम की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित हुई। इस इंस्टालेशन सेरेमनी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश बत्रा, रमन गुप्ता, उमेश गर्ग, आर.एन. गुप्ता, धीरज आदि भी शामिल हुए। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर लायंस क्लब के प्रधान विशाल शर्मा, सचिव पंकज जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, धीरज गुलाटी, सन्नी मारवाह, मनदीप सिंह, सतपाल शर्मा, सुरिंदर सुधा, हरदीप संजू, नवकेतन गोयल बब्बी, वंदन हैं, राजेश आनंद, दीपक चोपड़ा, आशीष मल्होत्रा, गौरव इशपुजानी, राजीव मेहता, परमवीर सिंह प्रिंस, देवेंद्र चावला, संदीप लुखी, विवेक भारद्वाज डब्बू व अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
उनकी मौजूदगी में लायंस क्लब की नई टीम की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने नई टीम को मोटीवेट करते हुए कुरूक्षेत्र और समाज की खुशहाली और विकास हेतु अधिक से अधिक जनहित कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब
के प्रधान विशाल शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढकर अपनी अहम भूमिका निभाता आया है और आगे उनकी टीम क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर अधिक से अधिक जनहित कार्य करेंगे।
