लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा करेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत
कुरूक्षेत्र 18 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के माध्यम से डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पलवल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे जानकारी दी जाएगी। उपमंडल शाहबाद, पिहोवा में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पिहोवा में भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी और शाहबाद में सुभाष कलसाना कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकार की किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *