करनाल, 15 नवम्बर। एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि हिंद दी चादरश्री गुरु तेग बहादुर जी की350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित यात्रा 19 नवम्बर को करनाल जिला में प्रवेश करेगी और 23 नवम्बर तक ठहराव के बाद 24 नवम्बर को कुरूक्षेत्र जिला की ओर रवाना होगी। यात्रा के रूट पर स्वच्छ पेयजल, एम्बुलैंस व डॉक्टरों की टीम की भी व्यवस्था रहेगी।
एसडीएम ने यात्रा के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा 19 नवम्बर को गुरूद्वारा साहिब इसराना पानीपत टोल टैक्स से आरम्भ होकर घरौंडा विधानसभा के विभिन्न गांवोंं से होते हुए असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव जुंडला में स्थापित गुरूद्वारा डेरा कार सेवा जुंडला में रात्रि ठहराव रहेगा। इसी प्रकार से 20 नवम्बर को जुंडला से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए असंध शहर डेरा साहिब बड़ा गुरूद्वारा असंध में रात्रि ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को यात्रा डेरा साहिब बड़ा गुरूद्वारा असंध से शुरू होकर गुरूद्वारा रोडी साहिब निसिंग में रात्रि ठहराव करेगी। इसके उपरांत 22 नवम्बर को गुरूद्वारा रोडी साहिब निसिंग से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए करनाल के रामनगर, प्रेमनगर, हांसी चौक, खंडा चौक, रेस्ट हाऊस चौक, अंबेडकर चौक, गांधी चौक से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सिविल हस्पताल चौक से कुंजपुरा रोड होते हुए कलंदरी गेट डेरा कार सेवा में रात्रि विश्राम करेगी। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को कलंदरी गेट डेरा कार सेवा से शुरू होकर करनाल शहर के विभिन्न स्थानों व गुरूद्वारों से होते हुए गुरूद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी में रात्रि विश्राम रहेगा। इसी प्रकार से 24 नवम्बर को गुरूद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी से आरंभ होकर नीलोखड़ी शहर व विभिन्न गांवों से होते हुए कुरूक्षेत्र में प्रवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *