द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा विजेताओं के लिए की गई है दो करोड़ के पुरस्कारों की घोषणा
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र । भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय और नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से 14 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आगाज किया जाएगा। इस दौरान सांसद नवीन जिन्दल खुद उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ द्रोणाचार्य स्टेडियम में सांसद नवीन जिन्दल द्वारा किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है।  महोत्सव के पहले चरण 14 नवंबर से 22 नवंबर तक, दूसरा चरण 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक और तीसरा चरण 18 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के दौरान जिला कुरुक्षेत्र में द्रोणाचार्य स्टेडियम, राजीव गांधी मिनी खेल स्टेडियम अभिमन्यु पुर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, विक्ट्री फील्ड जिरबड़ी, पिहोवा, इस्माईलाबाद, टीकरी,  केसरी देवी लोहिया जयराम विद्या मंदिर लोहार माजरा, राजीव गांधी मिनी खेल स्टेडियम भेरियां, राजकीय कॉलेज भेरियां, पंजेटा स्टेडियम बकाली, रिपू सदन गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन, महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर , राजीव गांधी खेल स्टेडियम धनोरा जट्टान, मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहाबाद, मारकंडा नेशनल कॉलेज, संत अजीत सिंह अखाड़ा कल्याणा, अकैडमी शाहाबाद, ज्ञान ज्योति स्कूल तंगौर आदि स्थानों पर प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के विजेताओं के लिए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा घोषित दो करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि को ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर, विजेताओं के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार राशि के रूप निर्धारित किये गये हैं।
इस महोत्सव में 14 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग श्रेणियाँ होंगी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल स्वयं एक खिलाड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को मजबूती  प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को मंच प्रदान कराना सांसद नवीन जिन्दल का का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *