करनाल, 12 नवम्बर।
 जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि गत दिवस दो अवैध कॉलोनियों व एक अवैध निर्माणाधीन ढाबा के विरूद्ध तोडफ़ोड़ का कार्रवाही की गई। यह कार्रवाही ड्यटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस की अगवाही में की गई।
उन्होंने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी कि जो लगभग 0.5 एकड़ में तरावड़ी में गांव पधाना में काटी जा रही थी। इस कॉलोनी में डीपीसी एवं सभी कच्ची सड़कों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दूसरी अवैध कॉलोनी जो लगभग 3 एकड़ में तरावड़ी में अंजनथली रोड़ पर स्थित थी। इस कॉलोनी में सभी कच्ची सडक़ों को धवस्त किया गया। इसके साथ ही नीलोखड़ी के गांव समाना बाहू में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईजीएल पैट्रोल पम्प के नजदीक एक निर्माणधीन ढाबा को धवस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीलरों के जाल में न फसें और शहर में बनी बैध कॅलोनियों में प्लाट खरीद कर अपना घर बनाए तथा डीलरों से अपील की गई की वह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा, चंडीगढ से लाईसेंस लेकर कालौनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *