18.50 लाख रुपए की लागत से सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए खरीदी गई मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें : मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 08 नवम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने व तंग गलियों में सीवरेज मेनहोल की सफाई प्रभावी तरीके से करने हेतु 18.50 लाख रुपए की लागत से दो “मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें” खरीदी गई है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: दोनों मशीनों को अपने आवास पर हरी झंडी दिखाते हुए शहर में सफाई कार्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि तंग गलियों में सीवरेज साफ करने के लिए दो गाड़ियां लगाई गई है। जिन स्थानों पर सीवरेज सफाई के लिए बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती वहां सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए यह गाड़ियां कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों में मेनहोल की सफाई के लिए हमें दिक्कत आती थी जहां बड़ी गाड़ियों से सफाई संभव नहीं हो पाती थी, मगर अब इन दोनों छोटी गाड़ियों के आने से सफाई बेहतर होगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह व अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीन हाइड्रोलिक बकेट लगा होता है, हाइड्रोलिक सिस्टम से मेनहोल में गंदगी को खींचकर ऊपर लाया जाता है तथा उसे मशीन पर ही फिक्स बकेट पर डाला जाता है। इस प्रक्रिया में पूरा कार्य मशीन के माध्यम से ही किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *