करनाल, 3 नवम्बर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को मानवता जन शक्ति फाउंडेशन के सौजन्य से रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हर वर्ष 9 नवम्बर को मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 से 10 नवम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर कानूनी साक्षरता शिविरों एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में गत दिवस झुग्गी-झोपड़ी इलाका नीलोखेड़ी में लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल असिस्टेंट अजय द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर लगा कर लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाओं और नालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला के सभी कॉलेजों में लीगल लिटरेसी इंचार्ज द्वारा कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं और उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया। इसके अलावा मानवता जन शक्ति फाउन्डेशन के हरदीप राणा और अरोड़ा अस्पताल के सौजन्य से राजकीय महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप किया गया। जिसमें इ.एन.टी., जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच की और लैब सहायक द्वारा रक्त, बी.पी.और शुगर जांच की और मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की।
सीजेएम डॉं.इरम हसन ने बताया कि इसी कड़ी में 4 नवम्बर को जिला कारागार में बंदियों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अध्यक्ष महेन्द्र द्वारा उनके अधिकारों एवं मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी तथा मानवता जन शक्ति फाउंडेशन एवं अरोड़ा अस्पताल के सौजन्य से बंदियों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *