करनाल, 1 नवंबर। अल्फा सिटी प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से सुशील मैहला को प्रधान चुना गया। उपप्रधान गोपाल दास, महासचिव सपन कुमार, संयुक्त सचिव ऋषभ हांडा, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व तरूण बंसल को मीडिया को-ऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान सुशील मैहला पिछले कई सालों से रियल इस्टेट के कारोबार को बखूबी चला रहे हैं। उन्होंने प्रधान चुने जाने पर एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथियों को आने वाली समस्याओं को शीघ्र निपटाने की दिशा में काम किया जाएगा।
सुशील मैहला के दायित्व समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे असंध के विधायक योगेंद्र राणा व भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर दि करनाल प्रोपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान गौरव खुराना व उपप्रधान विजय बतरा ने सुशील मैहला व उनकी नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।
होटल ज्वैल्स के तारा हाल में प्रधान सुशील मैहला व अन्य पदाधिकरियों के चुने जाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आल इंडिया रोड़ महासभा के पूर्व प्रधान नसीब सिंह, उपप्रधान राजकुमार बलडी, पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, समाजसेवी रोहित दहिया, शैली संधू, इंद्रजीत गोल्डी, रणदीप राणा, नवीन गुप्ता, ललित बंसल, बिट्टू बंसल, शैलेंद्र कत्याल, हरीश नारंग व भरत मुंजाल ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनांए दी।
