अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने किया 1 देशी कट्टे व 4 जिन्दा रौंद सहित काबू ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने कई मामलों में वांछित 5 हजार का ईनामी आरोपी को अवैध असले सहित किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध असला रखने के आरोपी कई मामलों में वांछित आरोपी रमन वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 1 देशी कट्टे व 4 जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 अक्टूबर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मोहनलाल के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार,मुख्य सिपाही ललीत कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रमन वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र के पास अवैध असला है जो गांव पलवल में किसी से मिलने के लिए आया हुआ है। अगर गांव पलवल के आस-पास पर पहुंचकर निगरानी की जाए तो रमन अवैध असले सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव पलवल पहुंचकर निगरानी शुरू की। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक नौजवान लडका शहर से पलवल की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने नाजायज असला के शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रमन वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देशी कट्टे व 4 जिन्दा रौंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी करीब 1 दर्जन से अधिक मामलों में वांछित: मोहन लाल
जानकरी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल ने बताया कि आरोपी रमन वासी उमरी पर जिला कुरुक्षेत्र व करनाल के अलग-अलग थानों में करीबी 13 मामले दर्ज है। जिनमे से कई मामलों में आरोपी माननीय अदालत में बेल जम्पर है और कई मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है।
