करनाल, 29 अक्तूबर। मेरा युवा भारत की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में भारत की एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 नवम्बर को सुबह 09.30 बजे पदयात्रा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री एवं करनाल लोकसभा सांसद मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पदयात्रा एनडीआरआई चौक से प्रारंभ होकर कर्ण लेक पर समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु पूर्व आयोजन गतिविधियां विभिन्न संस्थानों में की जानी है जिनमें स्वच्छता अभियान, स्वदेशी भारत-आत्मनिर्भर भारत पर शपथ ग्रहण, नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित शपथ, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक  युवा माय भारत पोर्टल पर यूनिटी मार्च इवेंट (क्विज, रील एंव प्रदीप प्रतियोगिता) में https://mybharat.gov.in/pages/unity_march लिंक पर यूथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकरण और गतिविधियाँ https://mybharat.gov.in/pages/unity पर हो रही हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *