एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने 47 ग्राम हैरोइन की बरामद।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे हरप्रीत सिंह उर्फ़ अंकुश उर्फ़ चोटी वासी गोपी विहार शाहबाद को काबू करके उसके कब्ज़ा से 47 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, नसीब कुमार, प्रवीन कुमार, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक सिपाही प्रदीप कुमार की टीम लाडवा रोड शाहबाद पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह उर्फ़ अंकुश उर्फ़ चोटी वासी गोपी विहार शाहबाद हैरोइन बेचने का काम करता है। जो आज भी मोटरसाइकिल नंबर एचआर-78-डी-2797 से शाहबाद से भारी मात्रा मे हैरोइन लेकर बाबैन जायेगा। अगर शाहबाद लाडवा रोड पर गांव डीग के पास नाकाबंदी करके निगरानी करके आरोपी को काबू किया जाये तो उसके पास से भारी मात्रा में हैरोइन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने शाहबाद लाडवा रोड पर गांव डीग पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाइकिल नंबर एचआर-78-डी-2797 पर एक लड़का आता हुआ दिखाई दिया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर लडके को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ़ अंकुश उर्फ़ चोटी वासी गोपी विहार शाहबाद बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 47 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
