श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा भव्य निशान यात्रा आयोजित
-निशान यात्रा में 1,111 श्याम भक्तों ने हाथों में उठाए श्याम चिन्ह
-भव्य निशान यात्रा,जयकारों से गूंज उठी धर्मनगरी
कुरुक्षेत्र,24 अक्तूबर :- श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.), कुरुक्षेत्र द्वारा शुक्रवार को भव्य निशान-ध्वजायात्रा आयोजित की गई। विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद, प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई इस भव्य निशान/ध्वजायात्रा में शामिल श्याम रथ पर श्याम जी का भव्य स्वरूप स्थापित किया गया। श्याम जी की विधि विधान से पूजा उपरांत उद्योगपति अंकुश गुप्ता ने झंडी देकर शोभायात्रा को रवाना किया। रथ के साथ साथ अलग-अलग बैंड एवं ढोल नगाड़ों की पार्टियां भजन कीर्तन करते चली और कतारबद्ध श्याम भक्तों ने खाटू श्याम जी के गगनभेदी जयकारे लगाए। यह निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मन्दिर से चलकर भद्रकाली चौक से झांसा रोड, गुरु रविदास चौक, रोटरी चौक के रास्ते छोटा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सीकरी चौंक से पालिका बाजार और अंबेडकर चौक पहुंची। यहां से रेलवे रोड के रास्ते सैक्टर-17 मार्केट, शूरसैनी चौक,अहिल्या बाई चौक तक पहुंची। यहीं से यह यात्रा वापिस मीरी-पीरी चौक होते हुए आहलुवालिया चौक, कच्चा घेर, मेन बाज़ार और गौशाला बाज़ार होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जगह जगह शहर के चौक चौराहों पर शहरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। थानेसर शहर में महिलाओं द्वारा पुष्पवर्षा करके श्याम आरती की गई। मंदिर समिति सदस्यों द्वारा प्रत्येक स्वागतकर्ता टीम को श्याम स्वरूप एवं अंगवस्त्र प्रदान किए गए। मंदिर में संपन्न हुई निशानयात्रा के पश्चात आरती हुई और विशाल भंडारा दिया गया। शोभायात्रा में प्रधान सुभाष सुखीजा,उप प्रधान एल डी कंबोज,सचिव अटल शर्मा,कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा,राजेश मोदगिल,आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज,राजू छाबड़ा,अशोक शर्मा,अशोक अरोड़ा,सुरेन्द्र काठपाल,ललित अत्री,डॉ.घनश्याम शर्मा,सतीश कारसा,लवकेश शर्मा,जतिन शर्मा,विजय गुलाटी,डा.प्रवीण शर्मा,अनिरुद्ध,साहिल शर्मा,नरेश सैनी बिशनगढ़,जतिन सैनी बिशनगढ़,शेर सिंह शेरा,कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा,सोनू,विजय नरूला,मोहम्मद खान,सुरेन्द्र कुमार,श्री हनुमान मंदिर सभा पुरानी सब्जी मंडी के कार्यकारिणी सदस्य,मेन बाजार मार्केट एसोसिएशन के सदस्य और दुकानदार,
अंशु,अनमोल,गौरव,शंटी,अंशुमान,सर्वेश रोहिला,शुभम,कपिल सोनी,शिवम सैनी,स्वतंत्र शर्मा,राजू और राजीव बारना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
आज,25 अक्तूबर को होगा विशाल श्याम जागरण
-शनिवार 25 अक्तूबर सांय 6 बजे से अर्धरात्रि तक होगा “दीदार सांवरे का” जिसमें हजारों की संख्या में नतमस्तक होंगे। श्यामप्रेमियों के लिए अमृतमयी भंडारा “श्याम रसोई” रात्रि 8 बजे शुरू होगा जो श्याम जागरण के साथ लगातार चलता रहेगा। कार्यक्रम में वृंदावन धाम के श्री राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, गुरु ब्रह्मानंद आश्रम से साध्वी दर्शना देवी और पुरानी सब्जी मंडी थानेसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी नरेश कौशिक का पावन सान्निध्य रहेगा। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि होंगे जबकि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव सीकरी मित्तल और उद्योगपति अंकुश गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वहीं, समस्तिपुर से रेशमी शर्मा, जयपुर से संजय पारीख, सोनीपत से श्री भगवान दीक्षित और अंश दीक्षित बाबा श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।
फोटो कैप्शन:-श्री श्याम भव्य  जन्मोत्सव को लेकर आयोजित की गई भव्य निशानयात्रा के दृश्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *