असंध/ करनाल,24 अक्तूबर । विधायक योगेन्द्र राणा ने शुक्रवार को क्षेत्र की तीन अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने कुल 6 करोड़ 51 लाख 88 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 10.90 किमी लंबी सड़क का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इनमें गांव उपलाना से गऊशाला रोड जिसकी लम्बाई लगभग 1.9 किमी, जिस पर लागत लगभग 99.30 लाख, गंगा टेहड़ी से बाहरी मार्ग जिसकी लम्बाई लगभग 2.71 किमी,जिस पर लागत लगभग 195.42 लाख तथा गंगा टेहड़ी से राजौंद व जुलाना से पिल्लू खेड़ा तक लगभग 6.21 कि.मी. लंबी सड़क, जिस पर लागत लगभग 357.16 लाख के लगभग आएगी, शामिल है।
इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा इन सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से थी और मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आज इनका शुभारंभ हो चुका है। बेहतर सड़कें केवल आवागमन को ही सुगम नहीं बनातीं, बल्कि वे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को भी मज़बूत करती हैं। क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करना मेरा संकल्प है, और ये परियोजनाएं उसी संकल्प को दर्शाती हैं।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि इन निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा, ताकि जनता को शीघ्रता से इनका लाभ मिल सके। विधायक ने इन सभी परियोजनाओं को मंजूरी देने और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी , केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग, सरपंचगण, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण गौपाल गौशाला उपलाना के संचालक गोपाल गोस्वामी , पी डब्ल्यू दी के एसडीई शैलेन्द्र भाटिया, जे ई रविंद्र, विक्रमजीत राणा ,दिलबाग सिंह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,रामस्वरूप कश्यप,सरपंच प्रतिनिधि संजय कश्यप,सरपंच जतिंद्र कश्यप,गौशाला समिति प्रधान विनोद राणा,प्रमोद गुप्ता,ग्राम सचिव सेवा सिंह,तरसेम राणा राजेंद्र राणा, बाबा सूबे सिंह,महंत सेवा गिर, अशोक कुमार,सुखबीर सिंह कृष्ण प्रजापत, इश्म सिंह,बलकार राणा,शक्ति राणा,मार्किट कमेटी वाइस चेयरमैन रामवतार जिंदल, विनय राणा, मास्टर अजय सिंह, गंगाटेहड़ी सरपंच कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, बाहरी सरपंच पाला राम, रविन्द्र राणा, पूर्ण सिंह, विनीत राणा सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
