उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने चेयरमैन सुरेश कुमार सैनी, वाइस चेयरमैन शशिकांत जैन और सदस्यों को करवाया पदभार ग्रहण,मुख्यमंत्री ने शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, सडक़ों के सुदृढ़ीकरण लाइटों की व्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में करवाए अभूतपूर्ण कार्य: सुभाष सुधा
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जैसी बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होता है, विदेशों के नागरिकों इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचते हुए हैं। इन तमाम विषयों को जहन में रखकर कुरुक्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है, ताकि यहां पर आने वालों को पता हो कि वो हरियाणा की सीएम सिटी में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के मामले में कुरुक्षेत्र को प्रदेश में नंबर वन बनाने का विजन रखा है। इस विजन को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी शुक्रवार को मार्केट कमेटी थानेसर में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और चयनित सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने चेयरमैन सुरेश कुमार सैनी, वाइस चेयरमैन शशिकांत जैन और सदस्यों को पदभार ग्रहण करवाया।
हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन मार्केट कमेटी थानेसर में चुनकर टीम भेजी हैं। दिन-रात एक करके कार्य करने वालों का चयन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिला की लाडवा विधानसभा से चुनाव जीते और कुरुक्षेत्र जिले को सीएम सिटी का दर्जा मिला। मुख्यमंत्री हर गांव, शहर, गली मोहल्ले के विकास के लिए ग्रांट दे रहे हैं। जब कहीं निकलते हैं तो रास्ते के गांव के लोगों से मिलकर जाते हैं।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से चुनाव के दौरान जो संकल्प किए थे उनमें से 44 को पूरा कर लिया है। शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, सडक़ों के सुदृढ़ीकरण लाइटों की व्यवस्था, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्ण कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में आने वाले सभी मार्गों पर महाभारत की थीम पर द्वारा बनाए जाएंगे इसी तरह सभी चौराहों का महाभारत की थीम पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा शहर में 30 करोड़ रुपए की लागत से शिवराज स्टेटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शहर के अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल की तर्ज पर सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। अस्पताल में 200 बैडों की व्यवस्था की जा रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो 24 घंटे में से 18 घंटे काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास कार्य की गति में कोई कमी नहीं आई है।
गांव सुंदरपुर निवासी सुरेश कुमार ने चेयरमैन और कुरुक्षेत्र निवासी शशिकांत जैन ने वाइस चेयरमैन पद पर पदभार ग्रहण किया है। इसी तरह गांव सुनहेडी खालसा निवासी सुंदर सिंह, गांव तिगरी खालसा निवासी संदीप कुमार, मिर्जापुर निवासी नरेश कुमार, बीड़ अमीन निवासी जरनैल सिंह, अभिमन्युपुर निवासी धर्मपाल, बारवा निवासी विक्रमजीत शर्मा, पलवल निवासी भूपेंद्र पलवल, बाहरी निवासी धर्मपाल सैनी, बडथल निवासी चरण सिंह, किरमच निवासी यशपाल सिंह, अभिन्यु पुर निवासी मंगल चौहान ने सदस्य पद पर पदभार ग्रहण किया है।
इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सैनी धर्मशाला के प्रधान गुरनाम सैनी, भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान अनिल कुमार, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दयाल चंद, मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह, सतपाल गुप्ता, बाबूराम टाया, ऋषि पाल मथाना, मंडल अध्यक्ष विवेक, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, सुभाष सैनी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वंदना शर्मा, मलकीत ढांडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।