द्रोणाचार्य स्टेडियम में सुबह 7 बजे होगी रन फॉर यूनिटी,डीएसओ को रूट प्लान बनाने के दिए निर्देश,एनजीओ, खिलाड़ी, और हर धर्म के लोग एकत्रित होंगे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में
कुरुक्षेत्र, 21 अक्टूबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती समारोह को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस समारोह पर हर वर्ष की भांति इस बार भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इस बार कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया। इससे पहले पीएस सीएम अरुण कुमार गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष प्रदेश स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन फतेहाबाद में होगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेेंगे। आईजी अंबाला रेंज पंकज कुमार नैन ने भी रन फॉर यूनिटी आयोजन को लेकर कुछ आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में सुबह 7 बजे आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी के लिए रूट प्लान तैयार करे। यह रूट प्लान दो से पांच किलोमीटर का होगा। इस रन फॉर यूनिटी में किसी प्रकार की कोई प्रतियोगिता नहीं होगी। सभी देश की राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ेंगे, ताकि समाज में भाईचारा बना रहे और देश एकता के सूत्र में और मजबूती से बंधा रहे। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को होने वाली जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए इस कार्यक्रम में खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी,  हर वर्ग और हर धर्म के लोग रन फॉर यूनिटी में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्रोणाचार्य स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में रूट प्लान पर सफाई व्यवस्था करवाई जाए। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारी समय रहते सफाई करवाएं। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्था की जाए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *