अपना और अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। कैप्टेन हाउस पिता पुत्र पर जमकर निशाना साधा।
रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने  17 अक्टूबर को प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर प्रैस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कहा मेरा एक वर्ष का कार्यकाल पिछले 50 वर्षों पर भारी। 1 वर्ष में 430 करोड़ के कराये विकास कार्य-हर क्षेत्र में कराया रिकॉर्ड तोड़ विकास-पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव तथा उनके पुत्र व पूर्व विधायक चिरंजीव राव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा* :-अगर विकास के प्रति विजन होता तो बदली होती रेवाड़ी की तस्वीर। पिछले 50 वर्षों तक रेवाड़ी को पीछे धकेलने वाले भी करते हैं बोलने का काम। कैप्टन अजय यादव द्वारा नगर परिषद द्वारा 30 वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की जांच करने की मांग पर कहा :- पिछले 30 वर्षों की नहीं बल्कि 50 वर्षों के विकास कार्यों की कराऊंगा जांच –
इस बात की भी कराऊंगा जांच कि आखिर स्लम बस्तियों के विकास कार्यों के लिए आया पैसा किसके चढ़ गया बैठ, जल्द इसका भी करेंगे भंडाफोड़-
दी चेतावनी:- जनता की गाढी कमाई को किसी को भी नहीं देंगे खाने-रेवाड़ी में चलाई जा रहे हैं स्वच्छता अभियान पर तंज कसने वालों को सलाह देते हुए कहा :- टोका टाकी छोड़- मिले सूर तेरा मेरा तो सूर बने हमारा-तुम तबला बजाओ, मैं गाना गाऊंगा-
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश करने व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले पर प्रदर्शन करने के सवाल पर कहा:- दोनों मामलों पर ओछी राजनीति कर रहा है विपक्ष -सैंड पाइपर टूरिस्ट कांप्लेक्स में कर रहे थे पत्रकार वार्ता। इस मौके पर विजेंद्र यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *