करनाल 9 अक्तूबर। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों में अब तक 2 लाख 53 हजार 953 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 170944 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 41556 व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 41453 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से धान उठान का कार्य सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर कराने के आदेश दिए गए हंै।
उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर फसलों को खरीदा जाए, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखें, समय पर धान का उठान कराया जाए। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय तथा साफ-सफाई में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
फसल अवशेषों का सही तरीके से करें प्रबंधन
उपायुक्त उत्तम सिंह ने किसानों से अपील की है कि जो भी किसान मंडी में अपने बारी पर ही आएं ताकि समय पर फसल की खरीद हो सके। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में फानों में आग न लगाएं। इससे जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। कि वे फसल अवशेषों में आग न लगाकर उनका सही तरीके से प्रबंधन करें।
