4 अक्टूबर को चाकू मारकर कर दी थी हत्या

सोनिका वधवा

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने रुमल हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने हत्या मामले के आरोपी देवी प्रसन उर्फ़ दीपक उर्फ़ सेठी वासी इस्माईलाबाद,आर्यन उर्फ़ बलैकिया वासी ठोल व अजय उर्फ़ काला उर्फ़ गांधी वासी कंगवाल जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2025 सौरभ वासी मलिकपुर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह पेहवा में स्थित एक सैलुन पर काम करता है। उसने बताया कि रुमल उसका चाचा लगता है और वह भी पेहवा में मेहनत मजदूरी का काम करता है। दिनांक 4 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उसके पास फ़ोन आया कि उसका चाचा तथा एक अन्य व्यक्ति राम विश्वास मोटरसाइकिल पर पेहवा से खाना लेने गये थे। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर चार लडकों से उनकी मोटरसाइकिल  रुकवाकर उसके चाचा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया है। चाकू लगने से उसका चाचा रुमल को ईलाज के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर घायल रुमल की मौत हो गई। जिसके ब्यान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों का गठन किया गया था।
8 अक्टूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, गिरवर, प्रवेश, जयपाल, मुख्य सिपाही अनिरुद्ध व सिपाही विकास की टीम ने हत्या मामले के आरोपी देवी प्रसन उर्फ़ दीपक उर्फ़ सेठी वासी इस्माईलाबाद, आर्यन उर्फ़ बलैकिया वासी ठोल  व अजय उर्फ़ काला उर्फ़ गांधी वासी कंगवाल जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *