अग्रवाल धर्मशाला में 16 वातानुकूलित कमरों का हुआ लोकार्पण, समाजसेवा की दिशा में एक और कदम
कुरुक्षेत्र, 6 अक्तूबर :श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र द्वारा अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन के प्रथम खंड के द्वितीय तल पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 16 वातानुकूलित कमरों का लोकार्पण प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सत्य पाल अग्रवाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सत्य पाल अग्रवाल एवं सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा 16 कमरों के निर्माण सहयोगियों को अंगवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लोकार्पण अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्य पाल अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल धर्मशाला न केवल एक भवन है, बल्कि यह समाज की एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक है। जब समाज एकजुट होकर अच्छे कार्य करता है, तो उसका परिणाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। मुझे गर्व है कि अग्रवाल समाज निरंतर सेवा, शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रसर है। हमारी यही कौशिश रहनी चाहिए कि हम अपने समाज को और अधिक मजबूत, संगठित व प्रगतिशील बनाएं। पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों को सभी के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन कमरों का निर्माण समाज के सहयोग और समर्पण से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने कहा कि अग्रवाल धर्मशाला, अग्रवाल समाज की पहचान है और इसके लिए निरंतर विकास के लिए पंचायत संकल्पबद्ध है। भविष्य में भी समाज हित में कई नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी डा. मुरारी लाल अग्रवाल ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के समाज हित में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। लोकार्पण समारोह में सत्य पाल अग्रवाल के परिवार से सुदर्शन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल के साथ श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की कार्यकारिणी से उप प्रधान प्रदीप सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मित्तल, अशोक गर्ग, अश्विनी जिन्दल, अंशुल बंसल व गोपाल दास गोयल पाली, रमेश गोयल, रवि अग्रवाल, विनय गुप्ता, मुनीष मित्तल, संजीव गर्ग, सुधीर कंसल, जंग बहादुर सिंगला, विपिन गोयल, विशाल सिंगला, शीशपाल सिंगला, रमेश सिंघल, विंकल गुप्ता, विक्की, पुनीत गुप्ता, अजय गर्ग बंटी, दिल्ली से आए सीए नीरज बंसल, देसराज, सतीश गोयल, शिवम बंसल, हरविंद्र बंसल, अश्विनी मित्तल, राजन गुप्ता, संजीव सीकरी, अशोक गोयल, बीबी जिंदल, सतीश बिंदल, रणवीर बहादुर सिंगला, विपिन गर्ग, गौरव मित्तल, राजेश इंटरनैशनल, श्रीकांत बंसल, कुलवंत गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो परिचय : अग्रवाल धर्मशाला के नवनिर्मित अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त कमरों का लोकार्पण करते हुए व मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए।
