करनाल, 3 अक्तूबर।  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं हरियाणा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके प्रदेश की जनता को बहुत बड़ी सौगात दी है। इन परियोजनाओं में करनाल जिला की  भी करीब सौ करोड़ की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।  जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद व असंध के विधायक योगेंद्र राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्तम सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता और भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर मौजूद रहे।

 विधायक जगमोहन आनंद ने 50 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा अस्पताल खंड का किया सांकेतिक तौर पर शिलान्यास।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 50 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा अस्पताल खंड का सांकेतिक तौर पर शिलान्यास किया। इस पर अनुमानित 20 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस चिकित्सा अस्पताल खंड में मरीजों को इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और जिला स्तर पर अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं का मरीजों को लाभ मिल रहा है। गहन चिकित्सा अस्पताल खंड भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण भाग है।  विधायक जगमोहन आनंद ने गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया और कहा कि करनाल क्षेत्र के लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य की दिशा में यह बहुत बड़ी सौगात दी गई है।

 विधायक योगेंद्र राणा ने असंध में 100 बेड के अस्पताल का किया सांकेतिक तौर पर शिलान्यास।
कार्यक्रम में विधायक योगेंद्र राणा ने असंध में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए सांकेतिक तौर पर शिलान्यास किया। इस अस्पताल के निर्माण पर अनुमानित लागत 76 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।  उन्होंने बताया कि असंध शहर करनाल, कैथल, जींद व पानीपत से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस अस्पताल के बनने से असंध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।  इस अस्पताल का शिलान्यास किए जाने पर विधायक योगेंद्र राणा ने गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का असंध की जनता की ओर से आभार प्रकट किया और कहा कि असंध क्षेत्र के लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से यह बहुत बड़ी सौगात दी गई है।

इस अवसर पर नगराधीश मोनिका शर्मा, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एम. के. गर्ग, सामान्य अस्पताल करनाल के डिप्टी सीएमओ डॉ. रविंद्र संधु, लोक निर्माण विभाग की इंजीनियरिंग विंग सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *