कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को जिला बार एसोसिएशन को 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता देने पहुंचे थे। इस दौरान सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच भी मौजूद रहे।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया में जुड़े विभागों और उनके द्वारा किए जाने वाले कामों की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। इसके साथ ही विभागों द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर काम करने के जो परिणाम सामने आए हैं, वो सकारात्मक हैं। इससे विभागों में काम करने में आसानी हो रही है और साथ ही नागरिकों को भी फायदा हो रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में एडवोकेट का भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कानूनी प्रक्रिया की एडवोकेट ऐसी कड़ी है, जो सभी विभागों की जानकारी और सभी तथ्य व बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले को आगे बढ़ाती है। एडवोकेट ही किसी भी निर्दोष को न्याय दिलवाने में अग्रणीय श्रेणी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में एडवोकेट के लिए बहुत अधिकारी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
इस मौके पर जिला लीगल बार के प्रधान धर्मेंद्र, राजिंदर सिंह, जुनेजा प्रीतपाल, दीपक चौहान, बलदेव कल्याण, संग्राम सिंह, अंकित, राजेश सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
फोटो नंबर 23 व 24
नए अपराधिक कानूनों पर तैयार प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे हजारों लोग,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिया निमंत्रण
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार द्वारा संशोधन कर तैयार किए गए नए आपराधिक कानूनों को देश में सबसे पहले हरियाणा प्रदेश ने लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इन सबकी नागरिकों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को पहुंचेंगे।
