सोनिका वधवा

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर 3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय 2 अक्टूबर (गजट अवकाश) तथा 4 व 5 अक्टूबर (शनिवार और रविवार) को पड़ने वाले साप्ताहिक अवकाश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि अधिसूचना में बताया गया है कि इस स्थानीय अवकाश के बदले विश्वविद्यालय का कार्यदिवस बाद में तय किया जाएगा। हालांकि, आवश्यक सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विभागों, संस्थानों, कार्यालयों और कर्मचारियों को इस संबंध में जानकारी दी है। विशेष रूप से विधि विभाग, प्रबंधन संस्थान, के शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों को 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित नए आपराधिक कानून की प्रदर्शनी में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। एनएसएस और एनसीसी छात्रों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *