विधायक इन्द्री राम कुमार कश्यप, महापौर रेनू बाला गुप्ता व वार्ड पार्षद राम सुधीर यादव ने निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये की आएगी लागत।
सेवा पखवाड़ा में शहरवासियों को सुविधाएं देने का किया जा रहा कार्य- रामकुमार कश्यप, विधायक इन्द्री एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप।
विकास की दृष्टिï से करनाल निरंतर बढ़ रहा आगे- रेनू बाला गुप्ता, महापौर।
करनाल 27 सितंबर,
         इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता तथा वार्ड 20 के पार्षद राम सुधीर यादव ने शनिवार को संयुक्त रूप से सी.एच.डी. सिटी को जाने वाली सडक़ के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस सडक़ का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल की ओर से किया जाएगा। करीब 1175 मीटर लंबी सडक़ पर 1 करोड़ 41 लाख 19 हजार 57 रुपये की राशि खर्च होगी। इस मौके पर एच.एस.वी.पी. करनाल के अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठï अभियंता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शुभारंभ अवसर पर विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि सडक़ के सुदृढ़ होने से सी.एच.डी. निवासियों का आवागमन सुगम बनेगा और उनको सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं लगातार मुहैया करवाई जा रही हैं। शहर में करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, पौधारोपन तथा सडक़ों का सुदृढ़ीकरण जैसे अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ हुआ है। इसके तहत प्रथम चरण में वार्षिक 1 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को मासिक 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने सडक़ कार्य का शुभारंभ होने पर सी.एच.डी. निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टिï से करनाल शहर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सडक़ें क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ के सुदृढ़ होने से यहां के निवासियों तथा बाहर से आने वाले लोगों व वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से प्रत्येक कार्य हो, इसके लिए परियोजना स्थल पर एक बोर्ड प्रदर्शित किया जाता है, जिस पर कार्य से सम्बंधित ब्यौरा दर्ज होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि कार्य बेहतर तरीके से हो, इसलिए वह भी कार्य पर अपनी निगरानी बनाकर रखें। अगर कहीं खामी दिखाई दे, तो उसकी सूचना सम्बंधित इंजीनियरों व पार्षद से कर सकते हैं, ताकि उसे समय रहते ही दुरूस्त करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। इसके तहत रोजाना सफाई अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर तथा सडक़ों को सुदृढ़ बनाने जैसे नागरिक सुविधा के अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *