खादी को फैशन एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनाया है
सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। महात्मा गांधी के सपनों की खादी आज पूरे विश्व में विशेष स्थान बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन एवं प्रेरणा से खादी की लोकप्रियता और बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने विभिन्न मंचों से खादी के महत्व पर जोर दिया है। यह विचार भाजपा नेत्री ज्योति सैनी ने खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर व्यक्त किए। कैथल भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी का खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर पहुंचने पर सचिव एवं व्यवस्थापक सतपाल सैनी, आरएस सैनी, अमृतपाल, धर्मेंद्र शर्मा एवं खादी संस्थान के कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया। सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि संस्थान में ज्योति सैनी ने खादी के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने खादी उत्सव के चलते कई खादी के कपड़ों की खरीददारी भी की। ज्योति सैनी ने कहा कि खादी कामगारों एवं खादी केंद्रों के प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री ने खादी को बढ़ावा देने के लिए अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कई बार लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि एक खादी उत्पाद खरीदने से लाखों बुनकरों के जीवन में रोशनी आती है। मोदी ने खादी को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल का आह्वान करते हुए, खादी को फैशन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनाया है। ज्योति सैनी ने कहा कि आज युवाओं के बीच खादी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री के लगातार प्रोत्साहन के कारण खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में खादी की बिक्री पांच गुना से अधिक बढ़ गई है, जिससे कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। इस अवसर पर विनोद कुमार, सतबीर, राजेंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह, प. राजेश शर्मा, रहीश, विशाल, बांका राम, इरशाद, बानो, कुलविंदर इत्यादि भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय : खादी केंद्र पर भाजपा नेत्री ज्योति सैनी का स्वागत सम्मान करते हुए।