पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अंबाला पहुंचे पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किये गए नशीले पदार्थों को किया चैक ।
बुधवार देर शाम पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला श्री पंकज नैन कुरुक्षेत्र पुलिस लाईन पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस विभाग द्वारा जब्त किये गये नशीली वस्तु अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों को चैक किया। महानिरीक्षक महोदय ने मालखाने के रख-रखाव सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशा तस्करों पर पर कारवाई करते हुए नशीले पदार्थ बरामद किये जाते हैं। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है। जब्त शुद्धा नशीले पदार्थो को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का दुरुप्रयोग न हो सकें। इन नशीले पदार्थो को समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा चैक किया जाता है। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला श्री पंकज नैन ने पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र मालखाने का निरीक्षण किया। महानिरीक्षक महोदय द्वारा कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा तहत जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, चरस, गांजा, हैरोईन, सुल्फा व नशीली दवाईयों को चैक किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने मादक पदार्थों  से सम्बंधित जिला में बरामद कुल 80 लंबित मदों को चैक किया जो दुरस्त पाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के 80 अभियोगों में जब्त नशीले पदार्थों को चैक किया गया तथा दुरुस्त पाए जाने पर मादक पदार्थों को सीलबन्द करके रखा गया। इन मादक पदार्थों को जल्द ही उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त करके नष्ट किया जायेगा। इस मौका पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक रीडर एसआई सुखबीर सिंह, प्रदीप कुमार, महाबीर सिंह, कुरुक्षेत्र मालखाना इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे।

 

सूदखोरी मामले के दो आरोपी गिरफ्तार ।
जिला पुलिस ने सूदखोरी मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल मार्ग निर्देश में थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने सूदखोरी मामले के आरोप में हर्ष वासी सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र व विक्की उर्फ़ विक्रम वासी सुनहेडी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 सितम्बर 25 को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में टोनी वासी गांधीनगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। करीब 2 साल पहले उसको किसी काम के लिए पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने रोटरी चौंक के पास फाईनेस का काम करने वाले हर्ष व विक्रम से मुलाकात की। उसने आरोपियों से 50 हजार ब्याज पर लिए जिसे ब्याज व फ़ाइल खर्च मिलाकर 55 हजार रूपये वापस करने थे। पैसों की गारंटी के लिए उसने 2 खाली चैक पर हस्ताक्षर करके आरोपियों को दे दिए । करीब 10 महीने में उसने आरोपियों को 40 हजार रुपये वापस कर दिए। लेकिन आरोपियों ने उसे 30 हजार रुपये और देने के लिए कहा। उसने कहा की उसके पास इतने पैसे नही है तो आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली। आरोपियों ने उसके एक अन्य जानकर दोस्त प्रवीन को भी 20 हजार दिए थे। जिसके बदले उसने कुछ गहने उनके पास गिरवी रखकर ज्यादा पैसे देने का दवाब बनाया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई थी।
25 सितम्बर 25 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक बलिन्द्र सिंह व सूरज की टीम ने सूदखोरी मामले के आरोपी हर्ष वासी सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र व विक्की उर्फ़ विक्रम वासी सुनहेडी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से मोटरसाइकिल व सोने के गहने बरामद किये गये। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

सूदखोरों की शिकायत पुलिस को दे, की जाएगी कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ब्याज पर पैसा देकर अधिक ब्याज की मांग करता है या वसूल करता है तो ऐसे व्यक्ति की पुलिस को शिकायत करें । ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि सूदखोरों द्वारा मजबूर लोगों से बहुत अधिक ब्याज वसूलकर उनको को प्रताडित करते हैं। देखने में आता है कि सूदखोर जिस व्यक्ति को पैसे उधार देते हैं उससे खाली चैक व स्टाम्प पेपर हस्ताक्षर करवाकर ले लेते हैं। बाद में स्टाम्प पेपर पर झूठा बयाना या एग्रीमेन्ट लिखवाकर उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करके मोटा ब्याज वसूलते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस को शिकायत दें ताकि सूदखोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सूदखोरों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

सेवा पखवाड़े के तहत पुलिस की नशामुक्त टीम का जागरूकता अभियान जारी।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस टीम के लगातार कार्य कर रही है। पुलिस की नशामुक्त टीम आमजन तक नशामुक्ति का सन्देश पहुंचा रही है। वीरवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर की टीम नशामुक्ति का सन्देश लेकर शहर थानेसर के विभिन्न वार्डों का का दौरा कर नशामुक्त अभियान को लेकर शहर वासियों को जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर की टीम ने वीरवार को शहर थानेसर के विभिन्न वार्डों में शहर वासियों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से दूर रखने बारे प्रेरित किया। आमजन से बात करते हुए ने उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियत्रंण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि यदि आपके आसपास  कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उप निरीक्षक ने युवाओं को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उप निरीक्षक ने मौजूद शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें।
पुलिस टीम ने सकाईट कॉलेज में युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों बारे विस्तार से समझाया तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

 

रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके पुलिस की टीम ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोपी जसबीर सिंह उर्फ़ सुखी वासी किरमिच जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुशील वासी किरमिच कुरूक्षेत्र ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह दिंनाक 16 सितम्बर 25 को मोटरसाइकिल पर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव में आया तो गली में खड़े जसबीर व उसके साथियों ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई।
24 सितम्बर 25 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौहान के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक गुरदेव सिंह व गुरलाल की टीम ने रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोप में जसबीर सिंह उर्फ़ सुखी वासी किरमिच जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया ।

 

 

छात्राओं ने किया महिला थाना का किया भ्रमण, जानी पुलिस कार्यप्रणाली ।
सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल पीपली में छात्र/छात्राओं को जागरुक
पुलिस टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 ट्रिप मोनिटरिंग की दी जानकारी ।
वीरवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थानेसर की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने थाना में तैनात कर्मचारियों से पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प के बारे में बताया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक परमजीत कौर ने बताया कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।
इसके साथ-साथ सेफ सिटी की टीम ने आर्य वरिष्ठ माध्मिक स्कूल थानेसर की छात्राओं को पुलिस की टीम ने सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम ने लड़कियों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हैल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त करवाई करेगी है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सके।
पुलिस की टीम ने स्कूली बच्चों को सैल्फ डिफेन्स के बारे में भी विस्तार से बताया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए निरीक्षक ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि हर छोटी बड़ी बातें अपने माता-पिता से हर रोज सांझा करें ताकि कोई अनहोनी न हो। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया। छात्राओं ने थाना प्रभारी से स्कूली बच्चों की सुरक्षा देने के लिए धन्यवाद किया।

 

 

गाड़ी चालक के साथ छीनाझपटी करने का आरोपी को किया गिरफ्तार ।
जिला पुलिस ने गाड़ी चालक के साथ छीनाझपटी करने के आरोपी को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना ईस्माइलाबाद पुलिस टीम ने गाड़ी चालक के साथ छीनाझपटी करने के आरोप में सागर शर्मा वासी शाहबाद को माननीय अदालत से प्रोड्क्शन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुनील कुमार वासी बरवाला जिला हिसार ने बताया कि वह कैन्टर गाड़ी चलाता है। दिनांक 7 सितम्बर 25 को हिसार से गाड़ी में लोहे के दरवाजे लेकर मोहाली जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर से ठोल की तरफ आदेश हस्पताल के लिए मोड़ा तो उसके सामने दो लडकों ने मोटरसाइकिल पर खड़ी करके उसकी गाड़ी रुकवा ली। वह जब गाड़ी से नीचे उतरा तो मोटरसाइकिल सवार  लडकों ने उससे फोन, 15 हजार व उसके गले से चंडी के चैन छीनकर मौके से भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना ईस्माइलाबाद में मामला दर्ज करके जाँच की गई।
24 सितम्बर 25 को थाना ईस्माइलाबाद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के मार्ग-निर्देश उप निरीक्षक जसबीर सिंह व जसविन्द्र सिंह की टीम ने गाड़ी चालक के साथ छीनाझपटी करने के आरोप में सागर शर्मा वासी शाहबाद को माननीय अदालत से प्रोड्क्शन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 1 हजार रुपये बरामद किये गये। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

सट्टा खाईवाली करने का आरोपी गिरफ्तार,1320 रुपये बरामद ।जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने सट्टा खाईवाली करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शाहबाद पुलिस की टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में सुखबीर सिंह वासी त्योड़ा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 1320 रुपये बरामद किये हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 सितम्बर 25 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक जिया सिंह, संदीप कुमार व मुख्य सिपाही गुरमेल सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में शाहबाद बस स्टैंड के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखबीर सिंह वासी त्योड़ा जिला कुरुक्षेत्र को जगह सरेआम टैक्सी स्टैंड नजदीक बस स्टैंड शाहबाद  से सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 1320 रुपये बरामद किये गए। बाद में माननीय अदालत के निर्देशानुसार आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *