हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2025-2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
हरियाणा के अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के होनहार खिलाडिय़ों की हरियाणा पुलिस में जल्द होगी भर्ती: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

करनाल, 20 सितम्बर। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि खेलों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हैं। खेलों के बिना किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता हैं। अनुशासन बनाए रखने में खेलों का बहुत बड़ा योगदान हैं। पुलिस कर्मियों  में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक हैं, जिसमें खेल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अनेकता में एकता का अनूठा उदाहरण हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस बलों का महत्वपूर्ण स्थान हैं।
हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष शनिवार को पुलिस परिसर मधुबन वच्छेर स्टेडियम में 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2025-2026 के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कुश्ती समूह प्रतियोगिता के दौरान आर्म रेसलिंग, बॉड़ी बिल्डिंग, बॉक्सिंग एवं कुश्ती में पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती समूह  20 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा जिसमें कुल 35 टीमें भाग ले रही है और अपने-अपने वर्ग में पदकों के लिए जोर अजमाईश करेंगी।
राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा खेलों की दृष्टि में हमेशा ही अग्रणी रहा हैं, जिसमें नागरिकों के साथ पुलिस के जवानों का भी योगदान रहा हैं। हमारे पुलिस के जवानों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ साथ हरियाणा पुलिस का भी मान बढ़ाया हैं। वर्तमान समय में बहुत से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने इन खेलों के आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार से भविष्य में भी खेलों का आयोजन कर प्रदेश का मान बढ़ाती रहें।

बॉक्स: हरियाणा के अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के होनहार खिलाडिय़ों की हरियाणा पुलिस में जल्द होगी भर्ती: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

इस अवसर पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रूजीत कपूर ने स्वागत संबोधन में हरियाणा के उभरते युवा खिलाडियों के लिए विशेष घोषणा की कि  हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त करके प्रदेश के अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के होनहार खिलाडिय़ों को हरियाणा पुलिस में शीघ्र भर्ती किया जाएगा । ताकि युवा ़ खेलों के प्रति प्रोत्साहित हो सके।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस का कार्य दिन प्रतिदिन बहुत कठिन होता जा रहा हैं। पुलिस को विभिन्न स्तरों पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं, जिसके विपरित पुलिस के जवानों के हौसले बुलंद होते हैं। वह अपने कर्तव्य निर्वहण के साथ साथ अपने खेलों के लिए सामंजस्य बैठाते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में बहुत से ऐसे खिलाड़ी वर्तमान समय में कार्यरत हैं जिन्होनें प्रदेश का मान बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा पुलिस का मान भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल असीम कुमार घोष की धर्मपत्नी मित्रा घोष,महानिदेशक, मानव अधिकार हरियाणा, पंचकूला,अजय सिंघल, निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी अशविन्द्र सिंह चावला, मधुबन, पुलिस आयुक्त, सोनीपत ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल रेंज माटा रवि किरण करनाल,  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार रेंज,के0के0 राव, हिसार, आयुक्त, गुरुग्राम, विकास, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात, हरदीप दून, पुलिस आयुक्त, पंचकूला, शिबास कबिराज,  पुलिस आयुक्त, झज्जर, डॉ0 राजश्री, पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज  वाई0 पूर्ण कुमार, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता, , पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध शाखा राकेश आर्य, महानिरीक्षक, एस0टी0एफ0, हरियाणा, बी0 सतीश बालान,  आई0जी0, सी0आई0डी0ी मनीष चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक, अम्बाला रेंज, पंकज नैन,  पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था सिमरदीप सिंह, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया,  उप महानिरीक्षक, एच0ए0पी0,सुरेन्द्र पाल सिंह, आदेशक चतुर्थ वाहिनी, ह0स0पु0, विनोद कुमार, आदेशक, पंचम वाहिनी,  सुरेन्द्र सिंह भौरियां,  पुलिस अधीक्षक, पानीपत भूपेन्द्र सिंह, सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *