करनाल, 17 सितम्बर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके चलते आज करनाल के वार्ड 17 में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र के नेतृत्व में नगर निगम टीम व कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व सुभाष चंद्र व कार्यकर्ताओं ने नगर खेड़े पर पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर वार्ड 17 की गलियों और नालियों की सफाई की गई। सुभाष चंद्र मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर सुभाष चंद्र ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें  जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, वह देश को स्वच्छ और विकसित देखना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने स्वयं हाथों में झाड़ू उठाकर लोगों को इस मिशन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी स्वच्छ हरियाणा मिशन की शुरुआत की है और वह हर जिले में जाकर इस अभियान को गति दे रहे हैं। इस मिशन में हम सबको उनके साथ देना चाहिए।
सुभाष चंद्र ने सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि यह न सिर्फ भगवान विश्वकर्मा की पूजा का पर्व है, बल्कि राष्ट्र के प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2014 में जब प्रधानमंत्री बने तभी से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं। वे एक दिन भी अवकाश लिए बिना लगातार देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सेवा पखवाड़ा आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में धार्मिक स्थलों, सामुदायिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और सेवा की भावना के प्रति जागरूक करेंगे।
स्वच्छता अभियान के अंत में स्वच्छता कर्मियों को उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर पार्षद ममता सैनी, भाजपा नेता राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष मोहित, रजनीश शर्मा, प्रवीण कुमार, एडवोकेट अशोक कुरलन, रामकुमार कुमार, शिव कुमार शर्मा, दिलीप सैनी, बलबीर वाल्मीकि, बलबीर फौजी, सतीश पांचाल, मुकेश लोहट, कुलदीप, पुष्पेंद्र माथुर, डॉ हवा सिंह, राजन, पवन शर्मा, सतीश कश्यप, रविन्द्र कश्यप,नितिन खन्ना, सविनय  सिन्हा, कर्मवीर  कटारिया, बंसी लाल, संदीप सुपरवाइजर,प्रवीण सैनी, राहुल सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *