करनाल, 15 सितंबर। सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी ने बताया कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार स्वास्थ्य अभियान के तहत जिला में 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्वास्थ्य केंद्रों पर आंखों की जांच के अनुसार पास की नजर के चश्मों का मुफ्त में आंबटन किया जाएगा। इस अभियान के तहत 25  सितंबर  2025 को जिला के नागरिक अस्पताल में आंखों की जांच का कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 3200 चश्में आंबटन किए जाएगें।
सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी अपनी नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्रो पर अपनी आंखों की जांच कराए।
बॉक्स: यहा लगाए जाएंगे कैंप
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सीएचसी कुंजपुरा, 18 सितंबर को सीएचसी घरौंडा, 19 सितंबर को सीएचसी पाढ़ा, 20 सितंबर को एसडीसीएच असंध, 24 सितंबर को सीएचसी निगदू, 25 सितंबर को सीएचसी बाला, 26 सितंबर को सीएचसी तरावरी, 27 सितंबर को सीएचसी नीलोखेड़ी, 29 सितंबर को सीएचसी निसिंग, 30 सितंबर को सीएचसी सांभली,  01 अक्टूबर को एसडीसीएच  इंद्री में कैंप लगाए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *