कुवि की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गणतंत्र दिवस परेड 2026 के शिविर हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2026 के शिविर हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में एनएसएस के स्वयंसेवकों का शारीरिक फिटनेस एवं परेड का निरीक्षण किया गया, जिसके लिए हवलदार जसवीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी एवं पूरा वातावरण देश भक्तिमय बना दिया। स्वयंसेवकों द्वारा गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए चयन हेतु एक से एक उत्तम प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मूल्यांकन करने हेतु निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. ऋतु जांगड़ा, डॉ संजना एवं डॉ पूजा चौधरी ने निभाई। यहां से 40 चयनित स्वयंसेवक 19 सितंबर को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में प्रांत स्तरीय चयन शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ आनंद कुमार और एन.एस.एस अधिकारी डॉ राज रतन ने किया। एनएसएस स्वयंसेवक सुमित मलान, जितल गुलिया, अंकिता टंडन, आरती, कुलदीप,शालू, मंजू आदि विभिन्न समितियों में शामिल हो कर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न महाविद्यालयों से 100 एनएसएस स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने इस शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित, डॉ. राजेश, डॉ. दीपक, डॉ. नितिन, डॉ. धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पलवल की छात्राओं ने मारी बाजी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज द्वारा कुरुक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के छात्रों के लिए जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला प्रश्नोत्तरी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 14 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया जिसमें राजकीय महाविद्यालय पलवल की छात्रा पलक, फलक और सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की दो टीमों ने द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर प्रो. निरुपमा भट्टी ने छात्रों को विज्ञान और आयुर्वेद के समन्वय के बारे में अवगत कराया। प्रो. परमेश कुमार ने बच्चों को प्रतिस्पर्धा, विद्यार्थियों के शैक्षणिक, भौतिक एवं तार्किक विकास के बारे में छात्रों को जागरूक किया। प्रो. अश्वनी मित्तल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए टीमवर्क की प्रेरणा दी और उनको शोध व अनुसंधान की बारीकियां के बारे में जागरूक किया। अंत में कुवि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक राजीव कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण व बैंकिंग को नौकरी की तैयारी और उसके महत्व के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इंस्टीट्यूट की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने सभी छात्र और छात्राओं का अभिवादन किया तथा इस तरह के कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रो. रीटा दलाल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. संतोष कुमार दुबे, डॉ मंजू नरवाल, डॉ. संजीव ग्रेवाल, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. सचिन यादव, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. सतपाल, डॉ. तनु शर्मा, डॉ. सरिता देवी, डॉ. नितांत गौड़, डॉ. रचना भाटिया, रोहतास, राजकुमार और मायाराम सहित संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
