करनाल, 13 सितंबर। माई भारत करनाल की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, विचार-विमर्श और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करना है।
उन्होंने बताया कि संवाद युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का बेहतरीन मंच है। कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से हो गई है, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। क्विज में 20 प्रश्न हैं और उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
प्रथम चरण में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। जिसमें 10 हजार विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र के अगले चरण होंगे। युवा लिंक के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है। उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने सभी युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। उक्त क्विज में हिस्सा लेने के लिए युवा http://mybharat.gov.in/ पर लॉगिन करके हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागी युवाओं को साथ के साथ प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *