पिहोवा 13 सितम्बर – लोगों के न्यायालय संबंधी लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटान करने के उद्देश्य से पिहोवा कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। लोक अदालत में सिविल जज जूनियर डिवीजन भारत की अध्यक्षता में कुल 88 मामलों का आपसी सहमति से निपटान किया गया।
सिविल जज जूनियर डिवीजन भारत ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालतों का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाना और विचाराधीन मामलों का शीघ्र निपटान करना है। लोक अदालत में उपस्थित दोनों पक्षों के विवाद का आपसी सहमति से निपटान किया जाता है। यह कदम जल्द न्याय सुनिश्चित करने और कोर्ट में लंबित मामलों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राष्ट्रीय लोक अदालत में एडवोकेट संदीप राणा, एडवोकेट एसडी मुरार, नरेश कुमार, चरणजीत शर्मा, कपिल खिल्लन, पीसी शर्मा सहित वकीलों ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *