मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध शाखा-1 की टीम ने मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में आरोपी पवित्र नरवाल वासी आकाश नगर थानेसर, साहिल वासी अलालमपुर जिला कालोनी कुरुक्षेत्र व शहर थानेसर वासी एक नाबालिग को गिरफ्तार करके 1 देशी पिस्टल,1 मैगजीन व 1 जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में प्रिंस वासी किरमच ने बताया की वह 12वीं कक्षा में पढता है। दिनांक 8 सितम्बर 2025 को वह अपने दोस्त वंश, गौरव व प्रित वासीयान गांव किरमच तथा मितुल वासी सुनहेडी खालसा के साथ मोटरसाईकलों पर एनआईटी के पास घुम फिर रहे थे। उसके मोबाईल पर हिमांशु नाम के लडके ने उसकी  इनस्टॉग्राम पर कॉल करके उसके साथ गाली-गलौच की और धमकाया। उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ नई अनाज मन्डी कुरुक्षेत्र मे आ गया जहां पर वह अपने दोस्तों के साथ खडा बातचीत कर रहा था। कुछ देर बाद चार- पांच मोटरसाईकिलों पर 14/15 लडके आये जिसमें से वह भीम पंडित, साहिल वासी अलमपुर, पवित्र नरवाल वासी थानेसर, बिल्ला वासी सेरदा, सार्थक शर्मा, आर्यन पडित वासी गांव बारवा व हिमांशु को वह जानता है। ये सभी उनके पास आये और उनको धमकाना शुरु कर दिया व गाली-गलौच करने लगे। इसी दौरान भीम पन्डित ने अपनी पैन्ट जेब से असला निकालकर उसके उपर फायर कर दिया जिससे गोली उसकी बाई साईड मे लगी। जब वह भागने लगा तो उन्होंने उसका पीछा किया वह राहगीर की मोटरसाईकिल पर लिफ्ट लेकर प्राइवेट हस्पताल पहुंचा जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसके बयान पर थाना कृष्णा गेट मे मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।

दिनांक 11 सितम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश मे मामले की जांच करते हुए पीएसआई राहुल, उप निरीक्षक सुदेश कुमार, मुख्य सिपाही संदीप कुमार, नरेश व ईश्वर सिंह की टीम ने मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में आरोपी पवित्र नरवाल वासी आकाश नगर थानेसर, साहिल वासी अलालमपुर जिला कालोनी कुरुक्षेत्र व शहर थानेसर वासी एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 1 देशी पिस्टल, 1 मैगजीन व 1 जिन्दा रौंद बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

रैपिड एक्शन फोर्स की टुकडी ने किया थाना शाहाबाद व झांसा एरिया का भ्रमण ।

गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाईडलाईन के निर्देशानुसार 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकडी सह कमाण्डेंट श्री मीठा लाल मीणा के निर्देशानुसार के नेतृत्व में जिला कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थानों की जानकारी जुटाने के लिये कुरुक्षेत्र पहुंची हुई है।  रैपिड एक्शन फोर्स की टीम सह कमाण्डेंट श्री मीठा लाल मीणा नेतृत्व में जिला के विभिन्न क्षेत्रो में परिचित अभ्यास के तहत जुटा जानकारी रही है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 सितम्बर 2025 की सुबह आरएएफ की बटालियन 194 के की टीम सहायक कमांडेंट श्री मीठा लाल मीणा व इंस्पेक्टर देव करण मीणा के मार्गनिर्देश में थाना शाहाबाद व थाना झांसा पहुंची। आरएएफ की टीम ने थानों में थाना प्रभारियों से मुलाकात कर एरिया की जानकारी एकत्रित की। इस दौरान थाना क्षेत्रों के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील इलाकों तथा संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इलाके के बरिष्ठ नागरिकों/समाजसेवियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मेल मिलाप कर पूर्व में घटित हुए दंगो व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इसके अलावा आमजन से भविष्य में संभावित दंगों के बारे में व अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर निरीक्षक देवकरण मीणा, उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक बलवीर सिंह, 194 आरएएफ के जवान व जिला पुलिस के जवान मौजूद रहे।

जनता में वर्दी के प्रति विश्वास बढ़ाना उनकी टीम का मकसद: मीठा लाल मीणा

          रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट श्री मीठा लाल मीणा ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौंदर्यबनाए रखना, जनता में वर्दी के प्रति विश्वास बढ़ाना व जनता को भयमुक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, लोगों का मनोबल बढ़ाने एवं क्षेत्र में नागरिकों को कर्तव्यों को निर्वाह करने के लिए प्रेरित करना है।

गोली चलाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने गोली चलाने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध शाखा-1 की टीम ने गोली चलाने के मामले में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ़ जस्सी वासी मोहननगर थानेसर, सुनील उर्फ़ शिल्लू वासी खेडी ब्राह्मण व अनमोल वासी गांधी नगर थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में नरेश वासी कीर्ति नगर थानेसर जिला कुरूक्षेत्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेन्ट का काम करता है। दिनांक 11 अगस्त 2025 को उसका भाई घर पर नही आया था। वह अपने भाई को देखने के लिए अपने घर के बाहर मेन सडक पर जाकर उसकी तलाश करने लगा। जब वह बाहर सडक के किनारे एक साईड खडा था तो उसी समय एक सफेद रंग की कार आई। कार में शराब ठेकेदार दीपु पण्डित और उसके साथ 3/4 लडके बैठे हुए थे। उन्होंने उसके सामना कार रोकी और दीपू पण्डित ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसकी दाहिनी टांग पर लगी, वह गली मे अपने घर की तरफ भाग गया। उसे ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे सैक्टर-12 पीजीआई चण्डीगढ का रैफर कर दिया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसके बयान पर थाना कृष्णा गेट मे मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई। दिनांक 4 सितम्बर 2025 को मामले के आरोपी अमित उर्फ़ मीता वासी पटियाला बैंक कॉलोनी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया था।

दिनांक 11 सितम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश मे मामले की जांच करते हुए सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, उप निरीक्षक प्रवेश कुमार, कर्मबीर सिंह, रणदीप. कुलदीप व सिपाही सतवीर की टीम ने गोली चलाने के मामले में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ़ जस्सी वासी मोहननगर थानेसर, सुनील उर्फ़ शिल्लू वासी खेडी ब्राह्मण व अनमोल वासी गांधी नगर थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

डिवाइन मॉल में हुए जानलेवा हमला व लड़ाई झगडा करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

          कुरुक्षेत्र पुलिस ने वीरवार को डिवाइन मॉल कुरुक्षेत्र में हुए जानलेवा हमले व लडाई-झगडा के मामले में त्वरित कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना शहर थानेसर पुलिस ने डिवाइन मॉल मे हुए हमले के मामले में आरोपी मयंक वासी सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र, बलविंद्र वासी कौल जिला कैथल व शिवदत वासी पबनावा जिला कैथल को गिरफ्तार किया है।

          जानकारी देते हुए थाना शहर थानेसर प्रभारी पीएसआई विनय कुमार ने बताया कि अमित अरोड़ा वासी थानेसर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह हर रोज डिवाइन माल में जिम करने जाता है। 11 सितम्बर को वह जिम करके वापस आ रहा था तो सीढ़ियों के पास बैठे दो लड़कों ने उसके उपर हमला कर दिया। उसने शौर मचाने की कौशिश की तो उन्होंने 3/4 लड़कों को और बुला लिया था तथा उसके उपर लाठी, खण्डों से जानलेवा हमला कर दिया तथा उसके गले से सोने की चैन छीनकर कार मे बैठकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की।

        थाना शहर थानेसर प्रभारी पीएसआई विनय कुमार के मार्ग निर्देश में सैक्टर -7 चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने मामले के आरोपी मयंक वासी सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र, बलविंद्र वासी कौल जिला कैथल व शिवदत वासी पबनावा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की कार बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी राहुल कुमार वासी देवराला जिला बुलंदशहर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

         जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में दी अपनी शिकायत में अरुण कुमार वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते पर क्रेडिट कार्ड  की सुविधा ली हुई है। दिंनाक 18 जनवरी 25 को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको बैंक का कर्मचारी बताया और   कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या तो इसे बंद करवा ले या अपडेट करवा ले। इसके बाद आरोपी ने उसके फ़ोन पर एक ओटीपी भेजा। जैसे ही उसने आरोपी को ओटीपी बताया उसके खाते से करीब 65 हजार रूपये कट गये। उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला मामला दर्ज करके जांच की गई थी। 22 जुलाई को थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार की टीम ने मामले में आरोपी रणजीत कुमार व दिनांक 13 अगस्त 25 को मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया था ।

         दिनांक 12 सितम्बर 25 जुलाई को थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक अजैब सिंह, नसीब सिंह, मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, सुदेश, इक़बाल, एसपीओ सर्वजीत व होमगार्ड राकेश की टीम ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी राहुल कुमार वासी देवराला जिला बुलंदशहर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को  माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया भेज गया ।

महिला पुलिस टीम द्वारा प्राइवेट स्कूल शाहबाद में छात्राओं को किया जागरूक  । 

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग दर्शन में पुलिस की टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। महिला पुलिस की टीमो द्बारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

 दिनांक 12  सितम्बर 25 को सेफ सिटी की टीम ने प्राइवेट स्कूल शाहबाद में छात्र/छात्राओं को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने छोटे बच्चो विशेष रूप से लड़कियों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की मुख्य सिपाही राजबीर कौर व एसपीओ अमिता ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हैल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त करवाई करेगी है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सकें।

घर बैठे कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने घर बैठे कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र टीम ने घर बैठे कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कैलाश बेडा व सुरेन्द्र बेडा वासीयानग्वालू जिला नागौर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में दी अपनी शिकायत में मनजीत कुमार वासी पेहवा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है । दिनांक 31 मई 25 को उसके फ़ोन पर एक व्यटसअप मैसैज आया कि घर बैठे 40 हजार रुपये कमाओ। जब उसने उससे इस बारे बात की तो उसको बताया गया की उसको घर बैठे रोज एक एप पर काम करना है जिसके बदले उसको 40 हजार रुपये हर महीने पर कमीशन अलग से मिलेगा । इसके बाद फ़ोन पर उसको बताया गया कि एप पर काम करने से पहले उसको 92 हजार रुपये देने होंगे ।  जब उसने पैसे जमा कर दिए तो उसके बाद न कोई उससे बात कर रहा है न ही कुछ काम मिला । उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला मामला दर्ज करके जांच की गई थी।

दिनांक 12 सितम्बर 25 जुलाई को थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक अजैब सिंह, मुख्य सिपाही मंजीत सिंह, इक़बाल, एसपीओ सर्वजीत व होमगार्ड राकेश की टीम ने घर बैठे कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कैलाश बेडा व सुरेन्द्र बेडा वासीयानग्वालू जिला नागौर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को  माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया भेज गया ।

सट्टा खाईवाली करने का आरोपी गिरफ्तार, 520 रुपये बरामद ।

   जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने सट्टा खाईवाली करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शाहबाद पुलिस की टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में महेंद्र सिंह वासी शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 520 रुपये बरामद किये हैं।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 सितम्बर 25 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक जिया सिंह, संदीप कुमार व मुख्य सिपाही गुरमेल सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में बराडा रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महेंद्र सिंह वासी शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र को जगह सरेआम बराडा रोड से सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 520 रुपये बरामद किये गए। बाद में माननीय अदालत के निर्देशानुसार आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *