शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यकः प्रो. महासिंह पूनिया
कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रिटिंग एंड पैकेजिग कोर्स के विद्यार्थियों ने इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में चल रही तीन दिवसीय ‘इंडिया कोरएक्सपो- 2025 प्रदर्शनी’ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में प्रिंटिग और पैकेजिंग इंस्डट्री सबसे बड़ी इंस्डट्रियों में एक है जो अधिक से अधिक दूसरे क्षेत्रों का विकास कर रही है।
इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा का भ्रमण का नेतृत्व कर रहे संस्थान के सहायक प्राध्यापक सचिन वर्मा ने बताया कि इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में संस्थान के 34  विद्यार्थी एवं दो सहायक प्राध्यापक राकेश कुमार और प्रीति शर्मा सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को बेहतर सीखने के लिए शैक्षणिक भ्रमण भी एक बेहतरीन माध्यम है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रिंटिंग और पैकेजिंग मशीनों का संचालन और उसकी कार्यविधि को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी गता और कागज उद्योग के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है जो 11 सितंबर से 13  सितंबर पर इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में रहेगी।
इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रैक्टिकल सीखने का अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों को इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा भ्रमण भी उसी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों और संस्थान के चहुमुँखी विकास के लिए आवश्यक हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बाद प्रिंटिंग इंडस्ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसका दायरा काफी विस्तृत है जिसमें करियर की स्वर्णिम संभावनाएं है।

केयू की बहुभाषी अनुवाद कार्यशाला ज्ञान, संस्कृति और साहित्य का संगम
तीन दिवसीय बहुभाषी अनुवाद कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न
कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में पंजाबी विभाग द्वारा साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय बहुभाषी अनुवाद कार्यशाला अपने तीसरे और अंतिम दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।  इस कार्यशाला का सफल संचालन निदेशक प्रो. रवेल सिंह के कुशल नेतृत्व में और संयोजक डॉ. कुलदीप सिंह के सहयोग से हुआ, जिन्होंने सभी चार तकनीकी सत्रों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया। उनके प्रयासों ने कार्यशाला को न केवल अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया, बल्कि इसे सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रभावशाली बनाया।
तीसरे दिन आयोजित चार तकनीकी सत्रों में आठ भाषाओं डोगरी, अंग्रेज़ी, हिन्दी, कश्मीरी, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत और उर्दूकृ के विद्वान अनुवादकों ने भाग लिया। इन सभी अनुवादकों ने अपनी गहन विद्वता और संवेदनशील प्रस्तुतियों के माध्यम से अनुवाद को ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का सेतु सिद्ध किया।
इन तीन दिनों की अवधि में, आठ विभिन्न भाषाओं की 14 लघु-कथाओं का सटीक और संवेदनशील अनुवाद किया गया। इन 14 लघु-कथाओं को साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा शीघ्र ही आठ अलग-अलग भाषाओं में पुस्तकों के रूप में प्रकाशित किया जाएगा, जो बहुभाषी साहित्यिक संवाद की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
समापन अवसर पर संयोजक डॉ. कुलदीप सिंह ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के प्रधान डॉ. माधव कौशिक, प्रो. रवेल सिंह (अध्यक्ष, पंजाबी सलाहकार बोर्ड, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली) तथा कार्यशाला से जुड़ी सभी भाषाओं के विद्वानों और अनुवादकों का धन्यवाद किया। साथ ही, पंजाबी विभाग के अध्यापकों में डॉ. गुरप्रीत और डॉ. देवेंद्र, शोधार्थियों और प्रशासनिक सहयोगियों के विशेष योगदान को भी रेखांकित किया गया। विशेष धन्यवाद डॉ. लता खेड़ा को दिया गया जिन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केयू पंजाबी विभाग के डॉ. कुलदीप सिंह भारतीय भाषा सम्मान 2025 से होंगे सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर।
 भारतीय भाषा सम्मान दिवस (14 सितंबर 2025) की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में 13 सितंबर 2025 को प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी ‘हिंदुस्थान समाचार  के द्वारा सभी भाषाई राज्यों के 22 भारतीय भाषाई विद्वानों को भारतीय भाषा सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह को पंजाबी भाषा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जम्मू कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, हिंदुस्थान समाचार  के अध्यक्ष अरविन्द भालचंद्र मार्डीकर एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भारतीय भाषा सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *