पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की किशोरी को होटल में बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस बारे में अपने स्वजन को बताया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में आरोपित पर केस दर्ज किया। मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी की करीब एक माह पहले कॉलोनी के ही युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। जिसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी।
चार-पांच दिन पहले युवक उसकी बेटी को बहलाकर अपने साथ किशनपुरा क्षेत्र में एक होटल में ले गया। जहां पर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी से होटल के बारे में पूछा तो वह रास्ता नहीं बता पाई।
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अलग-अलग होटल के फोटो दिखाए। जिसके बाद उसने एक होटल को पहचान लिया। पुलिस ने होटल पर पहुंचकर जांच की। जहां पर युवक के नाम की एंट्री मिली। अब पुलिस आरोपित की धरपकड़ में जुटी है।
