शिक्षक दिवस पर एट होम कार्यक्रम आज
कुरुक्षेत्र 04 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर एट होम कार्यक्रम का आयोजन 5 सितम्बर, शुक्रवार को सांय 5.30 बजे यूनिवर्सिटी क्रश हॉल में किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले एट होम कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर एट होम कार्यक्रम का आयोजन क्रश हाल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतम स्वरूप प्रदान करने के लिए हॉर्टिकल्चर, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सामान्य शाखा, ललित कला, सेनिटेशन, निर्माण शाखा, सामान्य शाखा विभाग के अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई हैं।
जीवन की समस्याओं के हल के लिए समरूपता उपयोग किया जाता हैः प्रो. दया शंकर पाण्डेय
दैनिक जीवन में हर जगह दिखाई देती है समरूपताः डॉ. वीरेन्द्र पाल
कुरुक्षेत्र, 4 सितम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आईआईएचएस के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा फैकल्टी लॉज मे हमारे दैनिक जीवन में समरूपता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रो. दया शंकर पाण्डेय ने कहा कि वास्तविक जीवन में समरूपता का उपयोग समस्याओं को अधिक आसानी से हल करने के लिए किया जाता है। समरूपता मनुष्यों को उनकी क्षमताओं का एक अतिरिक्त विस्तार भी प्रदान करती है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में समरूपता प्रकृति, वास्तुकला, कला, विज्ञान और यहाँ तक कि हमारे अपने शरीर में भी हर जगह दिखाई देती है। यह एक ऐसा सिद्धांत है जो स्थिरता और व्यवस्था प्रदान करता है, जिससे वस्तुएँ संतुलित और सौंदर्यपूर्ण दिखती हैं। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. ज्ञान प्रकाश दुबे, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सचिन यादव, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. संतोष कुमार दुबे, सहित शिक्षक, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों में रचनात्मकता और संचार कौशल को बढ़ावा दे रहा केयू न्यूज लेटरः प्रो. विवेक चावला
‘केयू न्यूज़ लेटर’ के छठे एडिशन का विमोचन
पहली बार केयू न्यूज लेटर में हरियाणवी में मिलेंगे समाचार
कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा प्रकाशित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ‘केयू न्यूज़ लेटर’ के छठे एडिशन का विमोचन गुरुवार को किया।
प्रो. विवेक चावला ने कहा कि केयू न्यूज लेटर में विद्यार्थियों की भागीदारी प्रशंसनीय है, जो उनके संचार कौशल और रचनात्मकता को बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार रत्नावली समारोह में शुद्ध हरियाणवी खानपान और हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल तकनीक पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। उन्होंने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया और उनकी टीम इस प्रयास के लिए अपार बधाई दी।
इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने बताया कि ‘केयू न्यूज लेटर’ के छठवें एडिशन में विशेष रूप से विश्वविद्यालय में पूर्ण उत्साह से मनाए गए 79वें स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा, आगामी रत्नावली समारोह, यूथ रेड क्रॉस इंडक्शन प्रोग्राम और विभिन्न विभागों के इंडक्शन प्रोग्राम, विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को स्थान दिया गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय में मनाए गए विश्व फोटोग्राफी दिवस, विश्व उद्यमिता दिवस, एंटी रैगिंग और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। न्यूज लेटर में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फोटो ऑफ द मंथ और कार्टून कोना जैसे सेक्शन शुरू किए गए हैं।
प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में हरियाणवी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति हमारे युवाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से पहली बार एक पृष्ठ हरियाणवी भाषा में छापा जा रहा है। इस तरह यह एडिशन तीन भाषाओं हिंदी, हरियाणवी और अंग्रेजी, भाषाओं में छप रहा है। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग हम कर रहे हैं।
इस अवसर पर जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं केयू न्यूज लेटर टीम के सदस्य डॉ. आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप कुमार, अमित जांगड़ा, राहुल अरोड़ा और शोधार्थी सचिन कुमार विमोचन के दौरान उपस्थित रहे।
कुवि ने घोषित किए 18 परीक्षाओं के परिणाम
कुरुक्षेत्र, 4 सितम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में परीक्षा शाखा द्वारा 18 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मई 2025 में आयोजित एम.एस.सी. (रसायन विज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर (आईयूएमएस और गैर-सीबीसीएस), एमबीए द्वितीय सेमेस्टर (रिअपीयर) गैर-सीबीसीएस, एमबीए द्वितीय सेमेस्टर (सीबीसीएस (रि-अपीयर), आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा, एमएससी (गृह विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, संस्कृत और इंडोलॉजी में ज्ञान परंपरा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर, बीएएमसी द्वितीय चतुर्थ और छठा (रि-अपीयर) सीबीसीएस,. एम.ए. (इतिहास) द्वितीय सेमेस्टर (रिअपीयर), बीएएमसी द्वितीय सेमेस्टर (रिअपीयर) गैर-सीबीसीएस, बी.एससी. फैशन एवं परिधान डिज़ाइन छठा सेमेस्टर, एमएफए द्वितीय सेमेस्टर (नवीनतम + पुनर्मूल्यांकन), बीटीटीएम द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी) नवतम, बी.वोक बीएफएसआई द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी), एम.ए. (संगीत) चतुर्थ सेमेस्टर (नवीनतम सीबीसीएस),. एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस द्वितीय सेमेस्टर चतुर्थ सेमेस्टर (नवीनतम), एम.एससी. फोरेंसिक साइंस द्वितीय सेमेस्टर 8वां सेमेस्टर (गैर-एनईपी) के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही अप्रैल 2025 में आयोजित बी.कॉम तृतीय वर्ष (सीडीओई) तथा दिसम्बर 2024 में आयोजित बीएफए प्रथम सेमेस्टर (एनईपी) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।
