मुठभेड़ में एक आरोपी को 2 पिस्टल देशी, 4 जिन्दा रौंद के साथ किया था काबू
अपराधिक वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धर पकड के लिये कुरुक्षेत्र पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्ग-दर्शन में लाडवा शराब ठेका पर फायरिंग की कोशिश मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मामले में अरमान, करण, अभिषेक उर्फ़ नानू व सतनाम सिंह वासीयान बकाली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि दिनांक 26 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में लाडवा एरिया में गश्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति जिसके पास अवैध असला हैं जो गांव बकाली से सम्भालखा रोड पर किसी बडी वारदात को अंजाम देने के लिए घुम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम लाडवा से सम्भालखा रोड पर पहुंची जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस जवाबी फायरिंग में आरोपी मानसा वासी हरविंद्र सिंह के पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया था। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 2 पिस्टल देशी, 4 जिन्दा रौंद बरामद हुआ तथा मौका से 3 खोल, 1 सिक्का बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।
31 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, मुख्य सिपाही नरेश कुमार, ललित व मुख्य सिपाही सुरेन्द्र कुमार की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपी अरमान, करण, अभिषेक उर्फ़ नानू व सतनाम सिंह वासीयान बकाली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
अवैध असला रखने का आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध असला रखने के आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध असला रखने के आरोपी प्रिंस वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 1 देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 31 अगस्त 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही ललित व सिपाही विकास की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में उधम सिंह चौंक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली प्रिंस वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र सुन्दरपुर पुल के नीचे खड़ा है जिसके पास अवैध देसी कट्टा है। अगर तुरंत सुन्दरपुर पुल के नीचे रेड की जाये तो प्रिंस को देसी कट्टे सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने सुन्दरपुर पुल के नीचे पहुंचकर एक नौजवान लडके को शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम के नामपता पूछने पर उसने अपना नाम प्रिंस वासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देसी कट्टा व 1 जिन्दा रौंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।
मोटरसाईकिल चोरी करने के नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 7 मोटरसाइकिल बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी व्हीकल थेफ़्ट टीम की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में एक नाबालिग व अभिषेक उर्फ़ अभी वासीयान बलबेहडा जिला कैथल को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 7 मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई 25 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में विवेक वासी सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह अपनी बहन को खाना देने के लिए एलएनजेपी हस्पताल आया था। वह अपनी मोटरसाईकिल को हस्पताल की पार्किंग में खड़ा करके हस्पताल के अंदर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो उसको उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ़्ट टीम को सौंपी गई।
31 अगस्त 25 को एंटी व्हीकल थेफ़्ट प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, सिपाही संजीव कुमार व होमगार्ड नीरज व रोहित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभिषेक उर्फ़ अभी वासीयान बलबेहडा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से चोरीशुदा 7 मोटरसाईकिलें बरामद की गई। जिनमे 4 मोटरसाईकिल जिला कुरुक्षेत्र, 2 मोटरसाईकिल जिला पटियाला पंजाब व 1 मोटरसाईकिल इंद्री जिला करनाल एरिया से चोरी की गई थी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी अभिषेक को कारागार भेज दिया तथा नाबालिग को माननीय अदालत के आदेश से बाल सुधार गृह भेज दिया ।
नशामुक्त जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्रामिणों को किया जागरूक ।
स्कूली बच्चों को नशा न करने की दिलवाई शपथ
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस टीम के लगातार कार्य कर रही है। पुलिस की नशामुक्त टीम गांव दर गांव नशामुक्ति का सन्देश पहुंचा रही है। सोमवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम नशामुक्ति का सन्देश लेकर गांव रतनगढ़, छपरा, छपरी, यारी व जन्धेडी आदि गांवों पहुंची तथा ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस टीम आमजन को नशा न करने की शपथ दिलवाई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जिला के कई गांवों का दौरा कर आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया। आमजन से बात करते हुए ने उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियत्रंण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद छात्रों को कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उप निरीक्षक ने आमजन को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। पुलिस टीम ने गांवों में भी आमजन के साथ बैठक कर नशामुक्त गांव बनाने को लेकर ग्रामीणों से अपील की। उप निरीक्षक ने मौजूद ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। बैठक में गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य व मौजिज व्यक्तियों ने भाग लिया।
पदोन्नत पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
कुरुक्षेत्र पुलिस के दो पुलिस कर्मचारी अलग-अलग पदों पर पदोन्नत हुए हैं। उप निरीक्षक नागिन्द्र सिंह पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने हैं वही सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने हैं। पदोन्नत हुए पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा से प्राप्त आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री नीतीश अग्रवाल ने नागिन्द्र सिंह व शिव कुमार को स्टार लगाकर पदोन्नत किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए जिला कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों कों को प्रमोशन की बधाई देते हुए कहा की अब उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर प्रवाचक पुलिस अधीक्षक सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार,हैड क्लर्क निरीक्षक राजकुमार, ओएएसआई कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला पुलिस की महिला सेफ सिटी टीम ने बस स्टैंड पर महिलाओं को किया जागरूक ।
टीम ने महिलाओं को दी ट्रिप मोनिटरिंग सेवा की जानकारी ।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीमों द्धारा जिला मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। महिला पुलिस की टीमों द्बारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
1 सितम्बर 25 को सेफ सिटी की टीम ने कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड पर महिलाओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने महिलाओं को बताया कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सेफ टीम ने महिलाओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मोनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।
नशा मुक्त हरियाणा के लिए सरकार ने शुरू की मानस पोर्टल सेवा हैल्पलाइन 1933
नागरिकों को मिलेगी सीधे सूचना देने की सुविधा, नशे की तस्करी व अवैध खेती रोकने में होगा बड़ा योगदान
नशा मुक्त अभियान को और मजबूत बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नशा तस्करी और नशे अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने मानस हैल्पलाइन नंबर 1933 की शुरुआत की है। यह हैल्पलाइन नागरिकों को नशे के खिलाफ लड़ाई में सीधी भागीदारी का अवसर प्रदान करेगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशे से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने में आमजन की भूमिका बेहद अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह हैल्पलाइन एक सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित मंच के रूप में शुरू की गई है। नागरिक इस नंबर पर कॉल करके किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशे के कारोबार से जुड़ी सूचना तुरंत साझा कर सकते हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कारवाई सुनिश्चित होगी।
‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान को मिलेगी नई गति
यह पहल सरकार के मिशन ‘नशा मुक्त हरियाणा’ को नई गति प्रदान करेगी। अधिकारियों का कहना है कि केवल प्रशासनिक प्रयासों से यह लड़ाई सफल नहीं हो सकती, इसके लिए नागरिकों का सक्रिय सहयोग भी आवश्यक है। सरकार ने सर्वसाधारण से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मानस हैल्पलाइन 1933 का उपयोग करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यह कदम युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और समाज में स्वस्थ वातावरण स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
