जिला कंट्रोल रूम नंबर 01744-221035, शाहाबाद कंट्रोल रूम 01744-242908, पिहोवा कंट्रोल रूम 01741-220448, हेल्पलाइन नंबर 112, 1077 और 1070 पर करें संपर्क
कुरुक्षेत्र, 1 सितंबर। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उत्तरी भारत में लगातार चल रही बरसात के कारण जलभराव से बचाव व सुरक्षा के लिए तैयार रहें। कुछ तैयारी जलभराव की स्थिति बनने पहले करनी होगी और कुछ तैयारी जलभराव के समय करनी होगी। कुछ सावधानियां बरतते हुए सुरक्षित रहना आसान होगा। सुरक्षित व्यक्ति अपने परिवार, समाज और प्रशासन की मदद करें।
उपायुक्त ने कहा कि जलभराव की स्थिति बनने से पहले अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शांत रहे और घबराएं नहीं। किसी भी आपातकालीन संपर्क के लिए मोबाइल फोन हमेशा चार्ज रखें। ज्यादातर एसएमएस का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि रेडियो, टीवी, समाचार पत्र के माध्यम से मौसम की ताजा जानकारी रखें। अपने मवेशियों, पालतू जानवरों को सुरक्षा के लिए उन्हें बांधकर नहीं रखें। सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए आवश्यक वस्तुओं की इमरजेंसी तैयार कर लें। घर पर प्राथमिक उपचार बाक्स में सांप काटने और डायरिया बीमारी की दवा अवश्य रखें। इसके अलावा महत्वपूर्ण कागजात और अन्य कीमती चीजें एक बैग में रखें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जलभराव यानी बरसात के पानी में ड्राइव नहीं करें। बाढ़ के पानी में जाने से बचें। यदि जरूरी हो तो पैरों में उचित जूते पहने। सीवर लाइनों, गटरों, नालों, पुलियों आदि से दूर रहें। उन्होंने कहा कि बिजली के खम्भों और गिरे टूटे हुए बिजली के तारों से बच कर रहें। इनसे बिजली के जानलेवा झटके लग सकते है। ताजा पका हुआ या सूखा खाना खाएं। खाने को हमेशा ढक कर रखें और पानी उबालकर या क्लोरीन डालकर पिएं।
उपायुक्त ने कहा कि बिजली और गैस के कनेक्शन बंद करके रखें। इमरजेंसी किट प्राथमिक उपचार बाक्स और कीमती सामान अपने साथ रखें। गहरे पानी में नहीं उतरें। यदि आवश्यक हो तो पहले एक डंडे से पानी को गहराई का अनुमान ले। स्थानीय अधिकारियों की अपील के बाद हो वापस अपने घर आएं। उन्होंने कहा कि जिला कंट्रोल रूम नंबर 01744-221035, शाहाबाद के लिए कंट्रोल रूम 01744-242908, पिहोवा के लिए कंट्रोल रूम 01741-220448 के अलावा हेल्पलाइन नंबर 112, 1077 और 1070 पर संपर्क करें।
