स्वच्छता अभियान में नागरिक बढ़-चढ़ कर दें अपनी भागीदारी- रेनू बाला गुप्ता, महापौर।
स्वच्छता के साथ-साथ नागरिक पर्यावरण संरक्षण पर भी दें जोर, सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागने का लें संकल्प- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
करनाल 31 अगस्त,

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत रविवार को नगर निगम, करनाल की सेनिटेशन टीम द्वारा कर्ण कॉमर्शियल सेंटर (मुगल कैनाल) क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ जगह पर कूड़ा दिखाई दिया, जिसे सफाई कर्मचारियों ने बड़ी तत्परता से वहां साफ-सफाई कर दी। उपस्थित टीम ने तुरंत रेहडिय़ों व ट्रॉली के माध्यम से कचरा उठाया और क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की।
इसी क्रम में, कर्ण कॉमर्शिलय के फेज-दो पर मौजूद अस्थाई सब्जी मंडी में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां भी सफाई मित्रों ने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम ने यहां मौजूद दुकानदारों, वेंडर्स व नागरिकों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सफाई कर्मचारियों का सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। करनाल देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल होकर राष्टï्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, जिसका श्रेय हमारे मेहनती सफाई मित्रों, अधिकारियों और नागरिकों को जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि सफाई करने से नहीं अपितु रखने से होती है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवेश को साफ-सुथरा बनाए रखें और कचरे को डस्टबिन में ही डालें, ताकि हमारी गलियां, सडक़ें, बाजार व सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे बने रहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर नागरिक अपनी भागीदारी दें, ताकि स्वच्छता को लेकर शहर में जन अंदोलन चले और प्रत्येक नागरिक शहर की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर अपनी भूमिका अदा कर सके।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते कहा कि वे अपने क्षेत्र को साफ रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें, ताकि करनाल को स्वच्छता के राष्टï्रीय आदर्श में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी की साफ-सफाई के साथ-साथ हमें पर्यावरण संरक्षण की ओर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए हमें आज से ही सिंलग यूज प्लास्टिक व हानिकारक पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करना होगा। नागरिकों को संकल्प लेना चाहिए कि वह भविष्य में कभी भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और दूसरे लोगों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों के बारे में शिकायत हो तो वह ई-समाधान एप, स्वच्छ महुआ एप या स्वच्छ हरियाणा एप पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन एप पर प्राप्त शिकायत का सेनिटेशन टीम द्वारा निश्चित समयावधि में समाधन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान, शहर को स्वच्छता में नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें प्रशासन, सफाई मित्र और नागरिक मिलकर स्वच्छ करनाल का सपना साकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *