कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त।
भाजपा जिला कार्यालय गीता कमल में आज महिला मोर्चा द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता को अपशब्द कहे जाने को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष मीणा चौहान, प्रदेश महामंत्री ऋचा पाहवा, जिला परिषद कंवलजीत कौर ने कड़ी निंदा की।
भाजपा महिला।नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताश्री पर की गई अभद्र टिप्पणी, राजनीति नहीं बल्कि चरित्रहीनता का घिनौना प्रदर्शन है।
उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को “जनता का प्रतिनिधि” कहते हैं, वे मां की पवित्रता पर कीचड़ उछालकर अपनी असली सोच उजागर कर चुके हैं। विचारहीन और हताश विपक्ष जब हार मान लेता है, तब उसी स्तर पर गिर जाता है जहां सिर्फ अपशब्द और गाली-गलौज बचते हैं।
यह न केवल प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताश्री का अपमान है, बल्कि हर भारतीय मां के सम्मान पर हमला है। हमारी संस्कृति में मां को देवी माना जाता है, और कांग्रेस-आरजेडी ने उसी देवी का अपमान कर डाला।
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती और 140 करोड़ देशवासी इस अपमान को कभी भूलेंगे नहीं। जनता अपने मत से इन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि आने वाली पीढ़ियों तक यह नीचता इनकी पहचान बन जाएगी
वहीं महिला नेत्रियों ने भाजपा सरकार द्वारा 25 सितंबर से प्रदेश की 20 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की भलाई हेतु लगातार कार्य कर रही है।
जिला परिषद अध्यक्षा कंवलजीत कौर ने 1984 के दंगा पीड़ित 121 परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने के फैसले का स्वागत किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, मनु माल्यान, पूनम सैनी, विजय लक्ष्मी, रेखा वाल्मीकि, सुकन्या तंवर, ज्योति खंगवाल, शालू यादव मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *